• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Holi 2025 : रंग छुड़ाने का जादुई उपाय, मिनटों में पाएं निखरी और मुलायम त्वचा!

Holi 2025 : होली पर केमिकल वाले रंगों से त्वचा में जलन और खुजली हो सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप न केवल रंग हटा सकते हैं बल्कि त्वचा को मुलायम और स्वस्थ भी रख सकते हैं।

by Kirtika Tyagi
March 13, 2025
in Latest News, धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Holi 2025 : होली का त्योहार रंगों की मस्ती के बिना अधूरा लगता है। जब तक चेहरा पूरी तरह लाल, पीला और हरा न हो जाए, तब तक होली का असली मजा नहीं आता। हालांकि, बाजार में मिलने वाले पक्के रंगों को छुड़ाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इन केमिकल वाले रंगों से त्वचा में जलन और खुजली हो सकती है और बार-बार साबुन या फेसवॉश इस्तेमाल करने से स्किन रूखी भी हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप न केवल रंग हटा सकते हैं बल्कि त्वचा को मुलायम और स्वस्थ भी रख सकते हैं।

चेहरे से रंग हटाने के लिए असरदार उपाय

रंग छुड़ाने के लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ा दूध या दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। बेसन और दूध या दही का यह उबटन रंग हटाने में बेहद प्रभावी होता है। इससे स्किन ड्राई नहीं होगी और न ही जलन या खुजली की समस्या होगी। पेस्ट लगाने के बाद इसे थोड़ी देर चेहरे पर छोड़ दें और जब यह हल्का सूख जाए, तो उबटन की तरह रगड़कर साफ करें। इससे त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स

रंग हटाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। यदि आप मलाई पसंद करते हैं, तो इसे हल्की मसाज के साथ लगा सकते हैं। इसके अलावा, बादाम का तेल, नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी चेहरे की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

हाथ-पैरों से रंग साफ करने का तरीका

हाथ-पैरों से जिद्दी रंग हटाने के लिए भी बेसन और दूध का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच सरसों या नारियल का तेल, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हाथ-पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। यह उपाय आपकी त्वचा को साफ और कोमल बना देगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: Holi 2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

एसीपी मोहसिन खान हुए सस्पेंड, आईआईटी छात्रा से यौन शोषण का मामला

Next Post

घर वापसी में नई रुकावट,किस तकनीकी गड़बड़ी के चलते टली लॉन्चिंग क्या अब जल्द लौट पाएंगे सुनीता और बैरी?

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
घर वापसी में नई रुकावट,किस तकनीकी गड़बड़ी के चलते टली लॉन्चिंग क्या अब जल्द लौट पाएंगे सुनीता और बैरी?

घर वापसी में नई रुकावट,किस तकनीकी गड़बड़ी के चलते टली लॉन्चिंग क्या अब जल्द लौट पाएंगे सुनीता और बैरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version