Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Holika Dahan 2023: आज फाल्गुन पूर्णिमा के इस मुहूर्त पर होगा

Holika Dahan 2023: आज फाल्गुन पूर्णिमा के इस मुहूर्त पर होगा होलिका दहन, जानिए पूजा सामग्री, विधि और होलिका भस्म का मंत्र

Holika Dahan 2023 Date and Shubh Muhurt: रंगोत्सव या होली को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. हिंदू धर्म में होली से पहले होलिका दहन की परंपरा है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन आज 7 मार्च दिन मंगलवार को है. होलिका दहन के अगले दिन 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन करने से नकारात्मकता दूर होती है.

इसके साथ ही होलिका दहन के बाद घर में की जाने वाली पूजा से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. इस दिन होली की पूजा की जाती है ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे. मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है. जो आठ दिन बाद समाप्त होता है. होलाष्टक के दिनों में शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. होलाष्टक का समापन 07 मार्च को हो रहा है.

होलिका दहन 2023 की तिथि, समय, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

जानिये क्या है होलिका भस्म का मंत्र

होलिका दहन के बाद यदि अगर आप उसकी भस्म यानी राख को माथे पर लगा रहे है तो भस्म लगाते समय इस मंत्र का जाप करें-

वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।

अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

होलिका दहन 2023 पूजा सामग्री

होली की पूजा के लिए गंगाजल, गोबर के सूखे उपले,  सूखी लकड़ियाँ,  घास कलश में जल, फूल की माला, कपूर, रोली, साबुत  चावल,  धूप, गंध,  पुष्प,  कच्चा सूत,  गुड़,  साबुत हल्दी,  बताशे,  गुलाल,  नारियल,  मूंग, गेहूं की बालियां,  आदि पूजा की सामग्रियों की आवश्यकता होगी.

इसे भी पढ़ें – Kanpur: बाजारों में लगी रौनक, आया होली का त्योहार… झूम रहा बच्चा-बच्चा, रंग बिकने को तैयार… पड़े ना रंग में भंग, पुलिस बनी पहरेदार…

Exit mobile version