Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Horoscope Today 12 Nov 2022: बड़ी समस्याओं से भरा रहेगा आज इन

Horoscope Today 12 Nov 2022: बड़ी समस्याओं से भरा रहेगा आज इन राशि वालों का दिन, पढ़े अपना राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण आपको समस्या भी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के सेहत की चिंता सता सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उधार दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी समस्या लेकर आ सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन- आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी साइड बिजनेस पर भी ध्यान होगा। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है।

बिना मांगे सलाह देने से बचें

कर्क- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी के वाद विवाद में ना बोले, नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। नौकरी में आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन मिलने आपके ऊपर काम का बौझ भी अधिक रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपको लिए शुभ रहेगा। आज आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सामने आ सकता है। जिसके बाद आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद भी परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।

कन्या- आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको पेट दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ा सकता है। आपका कोई सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। पिताजी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय रहते पूरा करना होगा।

रुके हुए कामों की तरफ ध्यान देंगे

तुला- आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। आपको घर के साथ-साथ बाहर भी तालमेल बनाए रखना होगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों की तरफ ध्यान देंगे।

वृश्चिक- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेमी जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं, परिणाम शुभ रहेगा। मेहनत और लग्न से काम करके अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। किसी पुरानी समस्या के लिए माता जी से बातचीत करें।  

धनु- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। चल रहा वाद विवाद सुलझ सकता है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। अपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

मन परेशान रहेगा

मकर- नौकरी बदलने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आज आप लेनदेन से संबंधित किसी मामले को लेकर परेशान रह सकते है। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियां से आपको घबराना नहीं है।

कुंभ- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। पारिवारिक लड़ाई झगड़ा लोगों के सामने आने से मन परेशान रहेगा।

मीन- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया पद मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगे। व्यवसाय की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करें।

Exit mobile version