Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Horoscope Today 15 Nov 2022: आज कर्क राशि के जातकों का भाग्य देगा

Horoscope Today 15 Nov 2022: आज कर्क राशि के जातकों का भाग्य देगा साथ, जानें बाकि राशियों के लिए आज का दिन कितना खास

मेष इस राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। संपत्ति की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनकर रखना होगा, नहीं तो बाद समस्या हो सकती है।

वृषभ इस राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने रिश्तों में बड़प्पन दिखाना होगा और छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना होगा। आपको उन्हें रोकना नहीं है।

मिथुन इस राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंद से भरा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छी सेविंग करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में परिवार के सदस्यों से ही सलाह मशवरा करें, क्योंकि बाहरी व्यक्ति आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। नौकरी में किसी बात के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क आज इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ देगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। निजी मामला में आज आप अपने किसी मित्र से मशवरा ले सकते हैं। आज आप आपकी नकारात्मक सोच में बदलाव ला सकते है।

सिंह इस राशि के जातक आज किसी आवश्यक कार्य को पूरा करेंगे। आज आप अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचें। कानूनी कार्य में आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से मदद ले। आप अपने मित्रों के साथ किसी बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या इस राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आप किसी पर अति विश्वास ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा भी दे सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप अपने पुराने कर्जे भी आसानी से उतार सकेंगे। लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर ले।

तुला इस राशि के जातकों के लिए आज नौकरी प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरी में तरक्की मिलेगी, लेकिन आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकते हैं। किसी काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करें। शासन और सत्ता में पूरा लाभ मिलेगा।  

वृश्चिक इस राशि के जातकों के लिए आज दिन साहस और पराक्रम से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को तेजी से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जिन्हें पहचान कर आप उन पर अमल करें।

धनु इस राशि के जातकों का दिन स्वास्थ्य के मामले में तोड़ा कमजोर रहेगा। किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज ना करें, नहीं  वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। अपने परिजनों से सीख लेकर आगे बढ़ें। परिवार के किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता से ना लें, नहीं तो बाद में कोई समस्या हो सकती है।

मकर इस राशि के जातकों को आज दिन किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होगी। आप अपने मित्रों के साथ मिल कर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पर फोकस बना कर रखें। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। किसी व्यक्ति से लेनदेन के मामले में कोई शर्त ना रखें। परिवार में माता-पिता की सेवा में कुछ समय लगाएंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मीन इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसंन्नता से भरा रहेगाष। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।

Exit mobile version