Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Horoscope Today 19 Nov 2022: शनिदेव इन 5 राशियों पर होंगे मेहरबान,

Horoscope Today 19 Nov 2022: शनिदेव इन 5 राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

मेष राशि-  आज भाग्‍य और कर्म दोनों आपके लिए अनुकूल रहेंगे। आज आपकी किस्‍मत चमक जाएगी। आजीविका के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपके फायदे से जुड़ा काम होगा। आज के दिन के बाद में आपकी लोकप्रियता बुलंदियों पर होगी।

वृष राशि- आज के दिन आप अपने खर्च के बारे में सोचें। अधिक खर्च की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। सर्दी जुकाम और बुखार आपको घेर सकते हैं। खानपान की अनियमितता से बचे। अधिक से अधिक पानी पिना चाहिए।

मिथुन राशि- परिवार के लोगों में आपस में तनाव हो सकता है। आजीविका क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  यह बदलाव आपको फायदा और नुकसान दोनों दे सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि- आज आपका खर्च बढ़ेगा। अचानक से अधिक खर्च वाले काम सामने आ सकते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान करें। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस करें।

सिंह राशि- जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होंगे। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकेगा। कोई बड़ा फैसला जल्‍दबाजी में ना लें, नहीं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इसलिए हर काम सोच विचार करने के बाद ही करें।

कन्‍या राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम के कारण व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में भी अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से कोई काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

तुला राशि- आज के दिन आपकी किस्‍मत चम‍क सकती है। कोई अच्‍छी खबर आपको मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं उनके लिए समय बेहतर है। आज रुके कार्य पूरे होंगे। आज का दिन आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

धनु राशि- आज के दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आपको आय के नए स्रोत नजर आएंगे। विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आज आप पैसा कमा सकते हैं। आपको अटका हुआ धन मिलेगा। आज के दिन आपका खर्च भी अधिक रहेगा।

मकर राशि- आज के दिन आप काफी प्रसन्‍न रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। शाम का वक्‍त अच्‍छा कटेगा।

कुंभ राशि- आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन कठिनाई से बीतेगा। बुद्धि की चतुरता से काम लें। जल्‍दबाजी में कोई फैसला न लें।

मीन राशि- आप अपने काम के स्थान पर सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से अच्‍छा ऑफर आ सकता है।

Exit mobile version