Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Horoscope Today 5 Nov 2022: सिंह राशि वाले भूल कर भी ना करें ये काम

Horoscope Today 5 Nov 2022: सिंह राशि वाले भूल कर भी ना करें ये काम, जानें बाकि राशियों का हाल

मेष राशि-  आज कोई अनहोनी होने का डर बना रहेगा। खर्चे बढ़ने से चिंता बढ़ सकती है। इस समय धैर्य रखने का जरूरत है। अपनी भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें, नहीं तो मन में नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। नौकरी में खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ- कार्यक्षेत्र में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे। लेकिन कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपको अपनी माता और संतान के कारण लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव दिखेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें

मिथुन- बिजनेस से संबंधी यात्रा की योजनाएं बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपको अवश्य ही अच्छा परिणाम मिलेंगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क- बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन दोपहर बाद कुछ बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन शुभ रहेगा। आज आप अधूरे कार्य को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति स्नेह महसूस करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

गलत तरीकों से फायदा ना उठाए

सिंह- फ़ूड कोर्ट और केटरिंग व्यवसाय में कोई दूसरा आपसे कम रेट में ऑर्डर ले लेगा। गलत तरीकों से फायदा ना उठाए। जॉब में किसी से झड़प होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आपका वैवाहिक जीवन में पेरशानी आएगी। गृह क्लेश के कारण विद्यार्थियों को मानसिक तनाव में रहेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। कुछ पेशेवर मुद्दों को लेकर चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचा मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे


तुला राशि- बाजार में आपके उत्पाद की तारीफ होगी। आप अपने उत्पाद को बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं। धन संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में बेहतरीन नतीजे प्राप्त होंगे। व्यर्थ की बातचीत में ना उलझे। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में अच्छा काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डाल लेंगे। जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Exit mobile version