Site icon News1India

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत रखे जाते हैं। जैसे- पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ और तीज का व्रत किया जाता है, वहीं संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह व्रत माताओं की संतान को दीर्घायु और सुखी जीवन प्रदान करता है।

कब है जितिया व्रत 2025?

हर साल आश्विन मास की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। यह तीन दिनों तक चलता है।

13 सितंबर 2025 : नहाय-खाय

14 सितंबर 2025 : व्रत रखा जाएगा

15 सितंबर 2025 : व्रत का पारण किया जाएगा

इस दौरान महिलाएं कठोर नियमों के साथ व्रत रखती हैं और भगवान से संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

जिन दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती, उनके लिए जितिया व्रत विशेष फलदायी माना गया है। व्रत के साथ ये उपाय करने से शीघ्र ही संतान प्राप्ति के योग बनते हैं

जीमूतवाहन की पूजा : जितिया पर्व के दिन गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करें और व्रत कथा पढ़ें।

पीपल की पूजा : पीपल के पेड़ की पूजा करके संतान सुख की कामना करें। इसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है।

दान-पुण्य करें : इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से व्रत का पूरा फल मिलता है।

भगवान शिव-पार्वती की आराधना : शिवलिंग का अभिषेक करें और माता पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि इससे सूनी गोद भर जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

 

Exit mobile version