Site icon News1India

Kaal Bhairav jayanti : मनाए महादेव के उग्र रूप का उत्सव, पाएं शांति होगा समस्याओं का अंत

maha Dev

Religious News : काल भैरव जयंती भगवान शिव के उग्र रूप काल भैरव की उपासना का पावन दिन है। इसे मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह जयंती 22 नवंबर 2024 को पड़ रही है। काल भैरव को दंड देने का अधिकारी (दंडाधिपति) कहा जाता है, क्योंकि वे बुराई और अनैतिकता को खत्म करने वाले माने जाते हैं।

ऐसा विश्वास है कि उनकी पूजा करने से जीवन की समस्याओं का अंत होता है, और बुरी शक्तियों से सुरक्षा मिलती है।

काल भैरव की पूजा का महत्व

काल भैरव की पूजा जीवन में शांति और समृद्धि लाती है। वे अपने भक्तों के हर प्रकार के संकट को हरते हैं। उनके सौम्य स्वरूप बटुक भैरव की पूजा विशेष रूप से गृहस्थ लोगों को करनी चाहिए, क्योंकि यह रूप घर में सुख-शांति बनाए रखता है। जिन भक्तों पर काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है, वे नेगेविटी, बीमारी और डर से मुक्त हो जाते हैं।

 काल भैरव का संदेश

काल भैरव की उपासना से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और समस्याओं का समाधान मिलने लगता है। यह भी माना जाता है कि जो सच्चे मन से उनकी पूजा करता है, उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। काल भैरव भक्तों के संकट हरते हैं। और उन्हें नए अवसरों का मार्ग दिखाते हैं। जिससे आपकी सुख और समृद्धि बढ़ती है।

अपनों को शुभकामनाएं भेजें

इस शुभ दिन पर अपने प्रियजनों को ये खास संदेश भेजें और उन्हें काल भैरव की कृपा का आशीर्वाद दिलाएं

“इस काल भैरव जयंती पर भगवान आपके परिवार को सुख और शांति प्रदान करें। शुभकामनाएं!”

“काल भैरव की भक्ति से हर मुश्किल आसान होती है। उनकी कृपा से जीवन में नया उजाला आए। काल भैरव जयंती की हार्दिक बधाई!”

“सच्चे मन से काल भैरव की पूजा करें। उनकी कृपा से हर बाधा दूर होगी। काल भैरव जयंती की शुभकामनाएं।”

“काल भैरव आपके जीवन को हर प्रकार के संकट से बचाएं और आपकी इच्छाएं पूरी करें। काल भैरव जयंती की बधाई!”

“काल भैरव की शक्ति आपके जीवन को नई ऊर्जा और खुशहाली से भर दे। शुभ काल भैरव जयंती!”

काल भैरव का आशीर्वाद 

भक्तों का मानना है कि उनकी भक्ति से जीवन में आ रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। चाहे वो नौकरी का संघर्ष हो, परिवार की समस्या हो, या मानसिक तनाव काल भैरव की पूजा से सब का सब दूर हो जाता है। उनकी भक्ति से भय खत्म होता है और आप के जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है।

 काल भैरव की महिमा

काल भैरव की पूजा से न केवल बाहरी परेशानियां खत्म होती हैं, बल्कि मन को भी शांति मिलती है। उनके आशीर्वाद से कठिन से कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। अगर आप इस दिन पूरी श्रद्धा से उनकी उपासना करेंगे, तो आपको अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता जरूर मिलेगी।

Exit mobile version