Monday, January 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा काल भैरव जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम

काल भैरव जी की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 21, 2024
in Latest News, धर्म
काल भैरव जयंती

काल भैरव जयंती

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kaal Bhairav Jayanti 2024: हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के काल भैरव स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि काल भैरव जी की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। वहीं इस साल काल भैरव जयंती 22 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी, तो चलिए जानते हैं भगवान काल भैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़े नियमों के बारे में..

काल भैरव जयंती का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 नवंबर 2024 को शाम 6:07 बजे शुरू होगी. मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 23 नवंबर को शाम 7:56 बजे समाप्त होगी। काल भैरव जी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:54 से 5:48 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3:27 से शाम 5:10 बजे तक रहेगा।

RELATED POSTS

No Content Available

ये भी पढ़े: UP Police Result Cut Off 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का कटऑफ जारी, देखें पूरी डीटेल

काल भैरव जयंती के दिन इन नियमों का जरुर करें पालन

  • काल भैरव जयंती पर भगवान काल भैरव के साथ भोलेनाथ की पूजा करें।
  • इस दिन कुत्तों को मीठी रोटी और दूध खिलाएं। काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है।
  • काल भैरव जयंती के दिन भैरव बाबा को नीले फूल, फल, मिठाई और सरसों का तेल चढ़ाएं।
  • काल भैरव जयंती के दिन सरसों का तेल, फल, नमक और काले तिल का दान करें।
  • इस दिन भैरव बाबा की मूर्ति या चित्र के सामने तेल का दीपक जलाएं और काल भैरव अष्टक या भैरव चालीसा का पाठ करें।

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। News 1India इसकी सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़े: Delhi Assembly Election: AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Tags: Kaal Bhairav Jayanti 2024Kaal Bhairav Jayanti 2024 shubh muhuratKaal Bhairav Jayanti puja niyamKaal Bhairav Jayanti significance
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
सामने आया SHO के महिलाओं पर पिस्टल तानने का सच, काम कर गया दांव और ‘सिंघम’ ने ऐसे बचाई लोगों की जान

सामने आया SHO के महिलाओं पर पिस्टल तानने का सच, काम कर गया दांव और ‘सिंघम’ ने ऐसे बचाई लोगों की जान

PM Modi Guyana Visit

'कोरोना के बाद दुनिया को एक नई विश्व व्यवस्था....',गुयाना की संसद में बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version