Site icon News1India

चारधाम यात्रा में बढ़ा ऑनलाइन स्कैम का ख़तरा, हेलिकॉप्टर, होटल बुकिंग में हो रहा फ्रॉड, सरकार ने दी चेतावनी

Kedarnath helicopter booking scam

Online Booking Scam : हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ और चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इस आस्था की यात्रा को अब साइबर ठग एक कमाई के मौके के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने इस पर चिंता जताते हुए एक अहम चेतावनी जारी की है।रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी वेबसाइट्स, सोशल मीडिया पेज, व्हाट्सऐप लिंक और यहां तक कि गूगल पर दिए गए स्पॉन्सर्ड ऐड्स के ज़रिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। ये स्कैमर पूरी तरह से प्रोफेशनल दिखने वाली वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

हेलिकॉप्टर और होटल बुकिंग के नाम पर चल रहा है धोखाधड़ी

स्कैमर्स तीर्थयात्रियों के लिए खास सर्विस देने का दावा करते हैं।जैसे केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग, गेस्ट हाउस या होटल बुकिंग, टैक्सी सुविधा और धार्मिक टूर पैकेज। लोग जब इन साइट्स पर पेमेंट करते हैं, तो उन्हें न तो कन्फर्मेशन मिलता है और न ही कोई सेवा। पेमेंट के बाद कॉल या चैट करने पर मोबाइल नंबर भी बंद हो जाते हैं।

ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें

लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाने के लिए कुछ आसान लेकिन जरूरी उपाय

कोई भी पेमेंट करने से पहले वेबसाइट की सच्चाई जरूर जांचें

गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप पर आए अनजान लिंक या स्पॉन्सर्ड ऐड पर क्लिक करने से बचें

बुकिंग सिर्फ सरकारी पोर्टल या भरोसेमंद ट्रैवल एजेंसी से ही करें

वेबसाइट के URL की शुरुआत https से होनी चाहिए और उसमें कोई अजीब बदलाव न हो

कोई डील अगर बहुत अच्छी लगे, तो सावधान हो जाएं,यह स्कैम हो सकता है

कहां करें शिकायत

अगर आपको कोई फर्जी वेबसाइट या स्कैम दिखे, तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें या 1930 पर कॉल करें।

केदारनाथ की हेलिकॉप्टर बुकिंग सिर्फ इस ऑफिशियल वेबसाइट से करें:
https://www.heliyatra.irctc.co.in

सोमनाथ यात्रा या गेस्ट हाउस बुकिंग के लिए सिर्फ इस वेबसाइट का इस्तेमाल करें:
https://somnath.org

तीर्थयात्रियों के लिए खास सावधानी जरूरी

ये चेतावनी उन लोगों के लिए बेहद अहम है जो गर्मियों में धार्मिक यात्राओं की तैयारी कर रहे हैं। स्कैमर लोगों की भावनाओं का फायदा उठाते हैं, और फर्जी साइट्स बनाकर सस्ते ऑफर दिखाते हैं।

खासतौर पर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर मिलने वाले लिंक से सतर्क रहें, क्योंकि ठग इन्हीं के ज़रिए सबसे ज़्यादा लोगों को शिकार बनाते हैं।

आपका ध्यान और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। अगर आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे, तो न सिर्फ अपना पैसा बल्कि अपने निजी डाटा को भी सुरक्षित रख सकेंगे।

Exit mobile version