Vastu Shastra: इन चीज़ों को अपने आंगन में आज ही लगाएं,मुश्किल और परेशानियों अपने घर से दूर भगाये

घर के आंगन में तुलसी, पानी से भरा घड़ा, केले का पौधा, गाय का गोबर और हनुमान जी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा कर नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती हैं। वास्तु के अनुसार, इनका महत्व बेहद खास है।

Vastu Shastra: हमारे भारतीय घरों में वास्तु का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि घर का आंगन न केवल ऊर्जा का केंद्र होता है, बल्कि यहां रखी चीजें घर की सुख शांति और समृद्धि पर सीधा असर डालती हैं। अगर आप भी अपने घर को नकारात्मकता और मुसीबतों से बचाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को आंगन में जरूर रखें।

तुलसी का पौधा

तुलसी को पवित्र और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में शांति और समृद्धि आती है। यह नेगेटिव शक्तियों को दूर करता है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।

पानी से भरा घड़ा

आंगन में पानी से भरा घड़ा रखने की परंपरा पुरानी है। माना जाता है कि यह घर में धन और समृद्धि को बनाए रखता है। साथ ही, यह घर के वातावरण को ठंडा और शांत बनाए रखता है।

 

गाय का गोबर और गोमूत्र

गाय का गोबर और गोमूत्र को पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। आंगन में इसका छिड़काव करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। यह वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

 

हनुमान जी की मूर्ति 

आंगन में हनुमान जी की मूर्ति या उनका चित्र रखने से घर में किसी भी प्रकार की बुरी ताकत नहीं आ सकती। यह घर को बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचाने में मदद करता है।

इन चीजों का महत्व

आंगन घर का ऐसा हिस्सा है जहां से ऊर्जा पूरे घर में फैलती है। सही चीजें रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि यह घर को अशांति और समस्याओं से भी बचाती है।

Exit mobile version