Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मंदिर में जान गवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख व घायलों को 20 रु.

खाटू श्यामजी हादसा: मंदिर में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख व घायलों को 20 हजार, CM गहलोत का ऐलान

आज सुबह करीब 5 बजे खाटू श्याम के मदिंर अचनाक मची भगदड़ से 3 भक्तों ने जान गवा दी तो वहीं 4 अन्य  श्रद्धालु घायल हो गए। जिसपर राजस्थान के अशोक गहलोत ने भगदड़ में जान गवाने वाली तीन महिला श्रद्धालुओं पर संवेदना व्यक्त की है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में भगदड़ होने से तीन दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने तथा दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि

वहीं भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

सीएम योगी ने किया दुख प्रकट

आपको बता दें इस घटना में मृतकों के प्रति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने दुख प्रकट किया है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आज भगदड़ से हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस दुखद घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सोमवार को राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में भगदड़ से हुई जनहानि की सूचना अत्यंत दुखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलें एवं दिवंगत लोगों की पुण्यात्माओं को शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़े-बाबा खाटू श्याम की क्यों है इतनी महिमा, जाने बर्बरीक कैसे बने खाटू श्याम

Exit mobile version