जानिए बसंत पंचमी का त्योहार कब और कैसे मनाया जाता है, इस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनें जाते हैं

जानिए बसंत पंचमी का त्योहार कब और कैसे मनाया जाता है, इस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनें जाते हैं

Basant panchami

देश भर में बसंत पंचमी के त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है इसे हम सरस्वती पूजा भी कहते है। इस दिन मां सरस्वती को स्थापित किया जाता है मां सरस्वती ज्ञान की देवी मानी जाती है बसंत पंचमी के दिन लोग घरों में मां सरस्वती के साथ किताबों और कॉपियों की भी पूजा करते हैं। देवी सरस्वती का व्रत भी रखते है इस खास दिन पीले रंग के वस्त्र का बेहद महत्व माना जाता है इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग ऊर्जा और समृध्दि का प्रतीक माना गया है। बसंत ऋतु के आगमन से ठंड का कहर कम हो जाता है औऱ हर जगह पेड़-पौधे लहलहाने लगते हैं कलियों पर फूल आने लगते हैं।

बसंत पंचमी 14 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी उस दिन सुर्योदय 6 बजकर 38 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है। ब्रह्म मुहुर्त में सुबह 4 बजे से स्नान शुरु हो जाएगा औऱ सूर्यास्त शाम 5 बजकर 45 मिनट पर स्नान किया जा सकता है।

सरस्वती पूजा में क्या चढ़ांए

Basant panchami
Basant panchami

 

ऐसा माना जाता है कि मां शारदा को पीले चावल काफी पसंद है इस लिए मीठे पीले चावल का भोग लगाएं। पीले वस्त्र धारण करके मां शारदा की पूजा अर्चना करें। मां सरस्वती को हल्दी, अक्षत से तिलक करें और भजन गांए।

ये भी पढें… दिल्ली शहर में लागू की धारा -144, किसानों को रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

बसंत पंचमी का दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम हैं

Basant panchami

बसंत पंचमी का दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन शादी विवाह के बंघन वाले जातकों को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। नए जोड़ों को सात जन्मों का साथ मिलता है इस दिन भगवान शिव औऱ माता पार्वती का तिलक हुआ था। इस लिए शादी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन घर में हवन, बच्चे का मुंडन, गृह-प्रवेश, नामकरण, कराना भी शुभ माना जाता है।

Exit mobile version