Site icon News1India

नवरात्रि का आखिरी दिन और राम जन्मोत्सव आज, जानें पूजा विधि की पूर्ण जानकारी

चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की करें पूजा

चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन आज  इस दिन को भक्त काफी खुशी से और बेहद धूम-धाम से मनाएगे आज ही के दिन प्रभु श्री राम का जन्म भी हुआ थ। जिसे हम सभी राम नवमी के नाम से जानते है। राम जी के जन्म को भक्त काफी धूम-धाम से मनाते है। वही आज ही के दिन नवरात्रि के 9 दिन पूर्ण हो जाएंगे इसी के साथ नवरात्रि का समापन भी आज किया जाने वाला है। आखिरी दिन मां  सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है मां सिद्धिदात्री की पूजा से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते है। आइए जानते है शुभ मुहूर्त, रंग और भोग के बारें में

प्रसाद में करें तैयार

नवरात्रि का आज आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा भक्तों के सभी मनोरथों को पूर्ण करती है। इस दिन को लोग नवमी के रूप में अपने घरों में कन्या पूजन कर उन्हों भोजन करा कर विदा किया करते है। माता का प्रिय भोग हलवा, पूड़ी ,चने और नारियल जरूर अर्पित करें ध्यान रहें कन्या पूजन के दौरान भी इन सामान को क्न्याओं की  थाली में जरूर परोसे इस से मां अपने भक्तों पर अती प्रसन्न होंगी

रामनवमी 2023

नवरात्रि का समापन भी राम जी के जन्म के साथ होता है जिसे हम सभी रामनवमी के नाम से पुकारते है। इस दिन दुष्टों के अंत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने धरती पर जन्म लिया था। वहीं इस बार की नवमी पर बृहस्पतिवार और पुनर्वसु नक्षत्र दोनों हैं. इसलिए रामनवमी पर श्रीराम के जन्म नक्षत्र का संयोग भी बन गया है. इस संयोग के कारण आपकी पूजा, उपासना विशेष लाभकारी होगी इस दिन पर आप नए वस्त्रों और आभूषणो को धारण कर सकते है और मंत्रों के उच्चारण से भगवान को खुश कर सकते है।

Exit mobile version