Site icon News1India

Munawar Faruqui: हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले फारुकी दिखें हिन्दू लड़कियों के साथ गरबा खेलते, भड़की जनता

मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। क्योंकि मुनव्वर फारुखी हिन्दू लडकियो के साथ गरबा कर रहे है। तो अब आप सोच रहे होंगे कि गरबा करने से विवाद क्यों हो रहा हैं। बात ये हैं कि हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी से आज भी जनता खफा है और भाजपा नेता भी. फारुकी को कौन नहीं जानता ,और अगर कोई नहीं जनता तो आज हम बताते हैं कि मुनव्वर फारुकी से लोग नाराज क्यों हैं।

हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया

फारुकी ने अपने शो में हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया हैं व उनके बारे में अभद्र टिप्पणी की। चलो तो आपको पूरी बात बताते हैं। मुनव्वर फारुकी लेकर विवाद की शुरुआत पिछले साल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हुई थी। यहां उन्होंने अपने ‘स्टैंडअप कॉमेडी शो’ में हिंदू देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही थीं। बस इसके बाद से ही भाजपा नेताओं ने मुनव्वर फारुकी का विरोध किया और गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने फारुकी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसके बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फारुकी को एक महीने बाद जेल से रिहा किया कर दिया था। जिस वीडियो की वजह मुनव्वर फारुकी का विरोध हो रहा हैं।

राम जी डोंट गिव अ फ….

उसमे फारुकी ने कहा हैं कि ‘मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ…. अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं, मैं खुद 14 साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूं गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है, इसलिए 14 पर आकर रुक गई।’

हिन्दू समाज की लड़कियों के साथ गरबा खेलते दिखे

बस फिर क्या था लोगो को ग़ुस्सा आ गया। और ये लाजमी भी था। भई कौन बर्दाश्त करेगा कि लोग उनके भगवान का मजाक बनाये। और फारुकी का विरोध यही ख़त्म नहीं हुआ बल्कि अब -जब मुनव्वर फारुकी हिन्दू समाज की लड़कियों के साथ गरबा खेलते दिखे तो लोग फिर से भड़क गए। भड़के भी क्यों नहीं गरबा हिन्दू देवी से संबधित हैं और लोग बिलकुल सहन भी नहीं करेंगे कि कोई भगवान का मजाक बनाने वाला आदमी देवी का गरबा करे।

Exit mobile version