Site icon News1India

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को नाग पंचमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Nag Panchami 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। साल 2026 में नाग पंचमी का पर्व सोमवार, 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव को समर्पित सोमवार के साथ पड़ रहा है, इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसे विशेष संयोग माना जा रहा है। नाग देवता को भगवान शिव के गले का आभूषण और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

नाग पंचमी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 16 अगस्त शाम 4:52 बजे शुरू हुई और 17 अगस्त शाम 5 बजे समाप्त होगी। नाग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:51 बजे से 8:29 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, पूजा के समय स्थानीय पंचांग के अनुसार समय की पुष्टि करना उचित माना जाता है।

नाग पंचमी का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। इस दिन अष्टनाग या नव नागों का स्मरण और पूजन किया जाता है। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से सर्प भय और विभिन्न प्रकार की बाधाओं से रक्षा मिलती है।

यह पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान तथा सह-अस्तित्व का संदेश भी देता है। श्रद्धालु इस दिन नाग देवता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

ऐसे करें नाग देवता की पूजा

नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद नाग देवता की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर जल, दूध, पुष्प, हल्दी, अक्षत और धान के लावे से पूजा करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर मंत्रों का जाप और आरती करें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा के दौरान मन को शांत रखते हुए श्रद्धा और भक्ति से नाग देवता का स्मरण करना शुभ माना जाता है।

Exit mobile version