Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Nautapa 2025 : इसमें क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज़ जानिए सेहत के लिए बरते कौन सी सावधानियाँ

नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा रखना जरूरी है। बैंगन, लहसुन, जिमीकंद, नॉनवेज, मसालेदार खाना, कैफीन और शराब जैसी चीजें शरीर की गर्मी बढ़ा सकती हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 25, 2025
in धर्म
Nautapa 2025 health safety and food tips
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nautapa Health Safety Tips : हर साल मई के आखिरी दिनों में शुरू होने वाला नौतपा बहुत ही गर्म और झुलसाने वाला समय होता है। इस बार नौतपा 25 मई से 8 जून 2025 तक चलेगा। इस दौरान सूरज धरती के बेहद करीब होता है, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। ऐसे में शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है।

नौतपा का शरीर पर असर

नौतपा के दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। इस भीषण गर्मी में लू लगना, पानी की कमी, थकान, पेट की परेशानी, स्किन जलन और हार्ट से जुड़ी दिक्कतें आम हो जाती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस समय शरीर में गर्मी को और न बढ़ने देना बहुत जरूरी है।

RELATED POSTS

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

May 18, 2025
RAW MANGO

Health news : गर्मी में सेहत का साथी है कच्चा आम, जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

April 18, 2025

इन चीजों को खाने से बचें

बैंगन

बैंगन की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार गर्मी के दिनों में इसका सेवन शरीर की गर्मी को और बढ़ा सकता है। इससे गैस, अपच और पेट में जलन की परेशानी हो सकती है।

लहसुन

लहसुन भी गर्म प्रकृति का होता है। इसे ज्यादा खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और पेट में गर्मी बढ़ सकती है। हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों को तो इससे खास दूरी बनानी चाहिए।
जिमीकंद (सूरन)

गर्मी के मौसम में जिमीकंद का सेवन भी अपच, गैस और कब्ज बढ़ा सकता है। यह पचने में भारी होता है और पेट की परेशानियाँ बढ़ा सकता है।

मांस, मछली और अंडा (नॉनवेज)

नॉनवेज में प्रोटीन और फैट अधिक होता है, जो गर्मी में जल्दी नहीं पचता। इससे डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या बढ़ जाती है। गर्म मौसम में नॉनवेज से दूर रहना बेहतर होता है।

इन चीजों से भी करें परहेज

मसालेदार और तला-भुना खाना

ऐसा खाना शरीर में सूजन ला सकता है और पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों और मेटाबॉलिज्म की समस्याएं भी हो सकती हैं।

चाय, कॉफी, शराब और सोडा

इनमें मौजूद कैफीन और एल्कोहल शरीर से पानी की मात्रा तेजी से कम कर देते हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जो गर्मी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

ध्यान रखें यह बातें

नौतपा के दिनों में हल्का, ताजा और पानी से भरपूर खाना ही खाएं।

ज्यादा से ज्यादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और फल का सेवन करें।

धूप में बाहर निकलने से पहले शरीर को ढककर निकलें और पानी जरूर पीकर जाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Ayurvedic lifestylesummer health
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

by SYED BUSHRA
May 18, 2025

Take care of your health in summer with hydration and ORS : देशभर में तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है...

RAW MANGO

Health news : गर्मी में सेहत का साथी है कच्चा आम, जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

by SYED BUSHRA
April 18, 2025

Raw Mango Health Benefits,गर्मी का मौसम आते ही आम की खुशबू और स्वाद का सबको बेसब्री से इंतजार होता है।...

how to prevent milk from curdling in summer

Kitchen tips :गर्मी में बिना फ्रिज के भी दूध को ख़राब होने से कैसे बचाएं ,जानिए आसान घरेलू नुस्खे

by SYED BUSHRA
April 13, 2025

Summer Milk Care Tips : गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही दूध को ज्यादा समय तक ताजा...

Keep Body Cool तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी से परेशान जानिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के आसान घरेलू उपाय

Keep Body Cool तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी से परेशान जानिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के आसान घरेलू उपाय

by Ahmed Naseem
April 7, 2025

Easy Ways to Keep Body Cool in Summer अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर...

sugarcane juice vs coconut water

Health tips:बढ़ती गर्मी में सेहत का कैसे रखें ध्यान,गर्मियों में क्या पिएं गन्ने का रस ,नारियल पानी या….

by SYED BUSHRA
March 13, 2025

sugarcane juice vs coconut water गर्मियों का मौसम आने ही वाला है। जहां कुछ लोग गर्मी से बचने की तैयारी...

Next Post
Somvati Amavasya 2025 significance and rituals

2025 में सोमवती अमावस्या कब होगी शुरू, पितरों की शांति और सुख-समृद्धि पाने का शुभ दिन

Mango varieties and their origin stories

कौन है फलों का राजा, जानिए इसकी किस्मों के नामों के पीछे छुपी दिलचस्प कहानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version