Site icon News1India

Navratri 2023: नवरात्री के छठे दिन कैसे करें मां कात्यायनी को प्रसन्न, जानें पूजा विधि और मंत्र

आज नवरात्री का छठा दिन है। आज के दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां का जन्म ऋषि कात्यायन के घर होने से मां का नाम कात्यायनी पड़ा। पंचांग के अनुसार आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी विशेष है। क्योंकि इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र सही रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में विद्दमान रहेगा।

कैसे प्रसन्न होंगी मां कात्यायनी

आइए जानते है कि मां कात्यायनी की पूजा की किस तरह से की जाए। कैसे मां कात्यायनी प्रसन्न होंगी, क्या हैं पूजा विधि। मां कात्यायनी का संबंध बृहस्पति और शुक्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में आप पीले वस्त्रों को धारण करके पूजा अर्चन करें। जिससे मां प्रसन्न होंगी। मां की उपासना गोधूली वेला में करें। इस समय पूजा करने से मां ज्यादा खुश होंगी। पूजा करते समय दूध में केसर मिलाकर, रोरी, मौली, हल्दी, अक्षत, फूल देवी मां को अर्पित करें। साथ ही ॐ देवी कात्यायन्यै नमः का जाप करें।

Exit mobile version