New Year 2023: नए साल 2023 का आगाज होने वाला हैं. साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर किया जाए तो साल भर कष्टों से मुक्ति मिलती है. साथ ही दुख-दरिद्रता दूर होती है. इस नए साल पर बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है जिसमें सूर्य और यमराज की पूजा करने से पूरे साल अपार खुशियां प्राप्त होगी.
इस दिन यमराज की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती है
1 जनवरी 2023 को दशमी तिथि है. शास्त्रों में दशमी तिथि के स्वामी यमराज माने जाते हैं. इस दिन यमराज की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती है. साथ ही 1 जनवरी को रविवार भी है, ये दिन सूर्य देव को समर्पित हैं. सूर्य की उपासना करने से सुख, बल, समृद्धि और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है. बता दे सूर्य देव यमराज के पिता हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि जिस इंसान पर सूर्य देव की कृपा होती है उसे अकाल मृत्यु और यम की यातनाओं का भय कभी नहीं सताता हैं.
इस मंत्र का जाप करें
नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी के स्नान करें. साथ ही लाल वस्त्र पहनकर तांबे के लौटे से उगते सूर्य को अर्घ्य दें. पानी में फूल, लाल चंदन, कुमकुम और लाल फूल जरूर मिलाएं. साथ ही जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें – ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा’.





















