Sunday, January 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

नए साल पर स्पिरिचुअल टूरिज्म का बड़ा असर दिखा। काशी विश्वनाथ मंदिर में 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 3, 2026
in धर्म
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Year Spiritual Tourism Boom: नए साल के अवसर पर इस बार देशभर में स्पिरिचुअल टूरिज्म का जबरदस्त असर देखने को मिला। काशी, अयोध्या, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी कड़ी में वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या ने प्रशासन को भी हैरान कर दिया।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वहीं, अकेले 1 जनवरी को ही 5.66 लाख से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंचे। नए साल पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना अपने आप में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन पहले से सतर्क था। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्पर्श दर्शन को तय अवधि के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लंबी कतारों में लगकर शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन करते नजर आए।

RELATED POSTS

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

August 22, 2025
Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

April 24, 2025

नए साल पर उमड़ी भारी भीड़

नए साल के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। अलग-अलग राज्यों से आए भक्त पूरी आस्था और विश्वास के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 24 दिसंबर से ही आम दिनों की तुलना में मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कहीं ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही थी।

1 जनवरी की रात से ही वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, गोदौलिया चौराहा और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद शिवभक्त गंगा में स्नान कर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

प्रयागराज में माघ मेले की हुई शुरुआत

वहीं, प्रयागराज में 3 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। ठंड के बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

कुल मिलाकर, नए साल पर धार्मिक पर्यटन ने यह साफ कर दिया है कि लोगों का झुकाव अब आध्यात्मिक यात्राओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है।

Tags: Kashi Vishwanath Templespiritual tourism
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

by Vinod
August 22, 2025

ऑनलाइन डेस्क। कुछ माह पहले पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ...

Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

by Sadaf Farooqui
April 24, 2025

Pahalgam history: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया...

Puri Jagannath Temple: पुरी जगन्नाथ मंदिर का रहस्य और महत्व,जानिए उतरते वक्त तीसरी सीढ़ी पर पर पैर क्यों नहीं रखते हैं

Puri Jagannath Temple: पुरी जगन्नाथ मंदिर का रहस्य और महत्व,जानिए उतरते वक्त तीसरी सीढ़ी पर पर पैर क्यों नहीं रखते हैं

by Sadaf Farooqui
March 23, 2025

Puri Jagannath Temple: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र हिंदू मंदिरों में से...

Ancient Temple: भारत का वो अद्भुत हनुमान मंदिर, जिसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज,जाइए क्या है ऐसा ख़ास

Ancient Temple: भारत का वो अद्भुत हनुमान मंदिर, जिसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज,जाइए क्या है ऐसा ख़ास

by Sadaf Farooqui
March 7, 2025

Ancient Temple: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है, जहाँ हर देवी-देवता के अनगिनत मंदिर स्थापित हैं। भगवान हनुमान...

mahakumbh 2025

Prayagraj : महाकुंभ का आयोजन देख विदेशी हुए आश्चर्यचकित बोले अद्भुत, अतुल्य और अकल्पनीय बज गया पूरे विश्व में भारत का डंका

by SYED BUSHRA
January 14, 2025

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत सोमवार को पौष पूर्णिमा के दिन से हो गई है। लाखों...

Next Post
Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version