Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

रिलायंस के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश शाह जिन्होंने आलीशान ज़िंदगी छोड़, क्यों अपनाया जैन साधु का जीवन

प्रकाश शाह, जो कभी रिलायंस के टॉप अधिकारियों में शामिल थे, ने रिटायरमेंट के बाद पत्नी के साथ दीक्षा लेकर जैन साधु का जीवन अपना लिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 22, 2025
in धर्म
Prakash Shah spiritual journey
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prakash Shah spiritual journey: कभी रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट रहे प्रकाश शाह को कॉरपोरेट जगत में मुकेश अंबानी का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। करोड़ों की सैलरी, बड़ी जिम्मेदारियां और शानदार जीवनशैली के बीच उन्होंने जो फैसला लिया, वह बहुत लोगों को चौंकाने वाला था। 63 साल की उम्र में प्रकाश शाह ने कॉरपोरेट करियर को अलविदा कहा और अपनी पत्नी नाइना शाह के साथ दीक्षा लेकर साधु जीवन अपना लिया।

कोविड के चलते टली थी दीक्षा की योजना

शाह दंपत्ति का मन तो पहले ही दीक्षा लेने का बना चुका था, लेकिन कोविड महामारी के दौरान इसे टालना पड़ा। जैन धर्म में दीक्षा का मतलब है सांसारिक मोह-माया को छोड़कर संयम और साधना के रास्ते पर चलना। दीक्षा लेने के बाद व्यक्ति केवल पुण्य के मार्ग पर चलता है और मोक्ष की ओर बढ़ता है।

RELATED POSTS

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

July 17, 2025
Monalisa: माला बेचने से सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा अभी कहां है ? और क्यों ठुकरा रही एक के बाद एक ऑफर…

Monalisa: माला बेचने से सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा अभी कहां है ? और क्यों ठुकरा रही एक के बाद एक ऑफर…

May 12, 2025

कौन हैं प्रकाश शाह?

प्रकाश शाह ने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद IIT बॉम्बे से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। उनकी पत्नी नाइना शाह कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके बड़े बेटे ने सात साल पहले ही दीक्षा ले ली थी और अब वह ‘भुवन जीत महाराज’ के नाम से जाने जाते हैं। छोटा बेटा शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।

कॉरपोरेट करियर में निभाई अहम भूमिकाएं

प्रकाश शाह ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की अगुवाई की, जिनमें जामनगर का पेटकोक गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट और मार्केटिंग विभाग की जिम्मेदारी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटायरमेंट के वक्त उनकी सालाना सैलरी करीब 75 करोड़ रुपये थी।

अब जी रहे हैं संन्यासी जीवन

अब 64 साल की उम्र में उन्होंने जैन साधु के रूप में नया जीवन शुरू किया है। उन्होंने पूरी तरह से सादगी और संयम को अपनाते हुए नंगे पांव चलना, सफेद वस्त्र पहनना और भिक्षा पर जीवनयापन करना शुरू कर दिया है। उनकी दीक्षा मुंबई के बोरीवली में आयोजित एक समारोह में पूरी विधि-विधान से संपन्न हुई।

आध्यात्मिक सुख की तुलना किसी चीज़ से नहीं

प्रकाश शाह का कहना है, “बचपन से ही मन में दीक्षा लेने की इच्छा थी। जो मानसिक शांति और आत्मिक सुख इससे मिलता है, वो दुनिया की किसी भी चीज़ से नहीं मिल सकता।”

जहां ज़्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद सैर-सपाटे, ऐशो-आराम और विदेश यात्राओं की सोचते हैं, वहीं शाह दंपत्ति ने करोड़ों की संपत्ति और सुविधाएं छोड़कर संयम और साधना का रास्ता चुना।

Tags: inspirational journeyspiritual transformation
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

by SYED BUSHRA
July 17, 2025

IAS Officer Preeti Hooda's Story: हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा देते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती...

Monalisa: माला बेचने से सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा अभी कहां है ? और क्यों ठुकरा रही एक के बाद एक ऑफर…

Monalisa: माला बेचने से सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा अभी कहां है ? और क्यों ठुकरा रही एक के बाद एक ऑफर…

by Sadaf Farooqui
May 12, 2025

Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने वाली एक 16 साल की लड़की, मोनालिसा, अचानक इंटरनेट पर छा गई। नीली...

Prem Kumar struggle to justice journey

कौन है जज प्रेम कुमार, जानिए उनके संघर्ष,आरोपों और सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
May 7, 2025

Prem Kumar's Journey from Struggle to Justice पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले प्रेम कुमार का जीवन एक प्रेरणादायक...

HS Keerthana IAS journey

HS Keerthana IAS journey : फिल्म और टीवी सीरियल की एक सफल अभिनेत्री ने क्या बनने के लिए छोड़ा फिल्मी करियर

by SYED BUSHRA
April 8, 2025

 HS Keerthana IAS journey : बहुत कम ऐसे कलाकार होते हैं जो अपने करियर के सुनहरे दौर में एक्टिंग छोड़ने...

Sadhvi Harsha Rrichharia's spiritual journey

Mahakumbh2025 : सोशल मीडिया में viral ये ‘खूबसूरत साध्वी’ कौन है, जिसने ग्लैमर को छोड़ आध्यात्मिक का रास्ता चुना

by SYED BUSHRA
January 15, 2025

Sadhvi Harsha Rrichharia's spiritual journey : प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी, सोमवार को महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई।...

Next Post
Air India

दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी, बर्मिंघम में मचा हड़कंप!

Religious news : अद्भुत है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप,क्यों है इनकी मूर्ति अधूरी और सबसे अलग

Religious news : अद्भुत है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप,क्यों है इनकी मूर्ति अधूरी और सबसे अलग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version