Site icon News1India

Ram Navami : अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर राम नवमी की भव्य छटा रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक…

Ram Navami Live

Ram Navami : चैत्र रामनवमी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अयोध्या में राम जन्मोत्सव के लिए भव्य तैयारियाँ की गई हैं, और पूरा शहर लाखों दीपों से जगमगाने वाला है। मंदिर परिसर में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जबकि दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा।

गाजियाबाद में नौ कन्याओं का देवी बनाकर हुआ पूजन

गाजियाबाद में नवरात्रि की नवमी पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से कन्या पूजन किया और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नन्हीं बालिकाओं को देवी का रूप मानते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। श्रद्धालु महिलाओं ने बताया कि कन्या पूजन से उन्हें आध्यात्मिक शांति और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रामनवमी पर रामलला का भव्य तिलक

राम नवमी के पावन अवसर पर रामलला का दिव्य सूर्य तिलक सम्पन्न हुआ, जिसका अद्वितीय दृश्य देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने साक्षात अनुभव किया। राम मंदिर में प्रभु के प्राकट्य की आरती विधिवत रूप से आयोजित की गई।

सांसद अवधेश प्रसाद ने परीवार संग की रामलला के दर्शन 

राम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने बेटे-बहू, पोते और बेटी के साथ राम लला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शीघ्र ही दर्शन के लिए आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है।

कालिकन मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

अमेठी में चैत्र नवरात्रि की नवमी के अवसर पर मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से हवन, पूजन, कन्या भोज और जयकारों के साथ मां भगवती की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु

नौ कन्याओं को देवी रूप में कराया भोग

जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी के काली मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। इस अवसर पर नौ कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक भोग-प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

मथुरा बंके बिहारी मंदिर में दार की चोरी 

शनिवार दोपहर मंदिर बंद होने के बाद गोलक खोली गई और उसमें मौजूद दान राशि की गिनती शुरू हुई। इस गिनती में केनरा बैंक के फील्ड ऑफिसर अभिनव सक्सेना भी शामिल था। गिनती के दौरान अभिनव ने वहां मौजूद लोगों को चकमा देते हुए चुपचाप कुछ नोट छिपाने शुरू कर दिए। मंदिर प्रांगण में हो रही इस गिनती पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही थी। इसी बीच मंदिर का एक कर्मचारी कंट्रोल रूम पहुंचा और उसने कैमरे में देखा कि एक बैंक अधिकारी कुछ नोट गिनते हुए बाकियों को छिपा रहा है। यह देखकर उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

Exit mobile version