नई दिल्ली। आज 2 अप्रैल दिन शनिवार से रमजान का महीना शुरु होने वाला है। मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र माने जाने वाला महीना रमजान माना जाता है। रमजान (Ramadan 2021) का पाक महीना इसी माह से शुरू होने वाला है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौवां महीने में पड़ता है। इस साल ये इसकी शुरूआत 2 अप्रैल से हो रही है। चांद दिखने के बाद ही इसकी शुभ तिथि आरंभ होती है। अगर 2 अप्रैल को चांद दिखाई देता है तो पहला रोजा 3 अप्रैल को रखा जाएग। लेकिन अगर चांद 3 अप्रैल को दिखाई देगा तो पहला रोजा 4 अप्रैल को रखा जाएगा। रमजान के महीने में जो भी लोग रोजा रखते है उनके लिए यह महीना 2 मई को समाप्त होगा। 29-30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं और फिर चांद दिखने के बाद ईद का निर्धारण होता है
रोजा के समय सभी लोग सहरी करते है और सुबह जल्दी उठते है। शाम के वक़्त इफ्तार होता है जिसमे रोजा तोड़ा जाता है। यह महीना सभी मुस्लिम समुदाय के लिए ख़ास है। रमजान को माह ए रमजान भी कहा जाता है, साथ ही रमदान के नाम से भी जाना जाता है। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान का महीना खास बनाने के लिए सभी लोग आपस में एक दूसरे को बधाइयाँ देते है। शुभ सन्देश के जरिए माह-ए-रमजान की मुबारकबाद देते है।
रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.
रमजान मुबारक!
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक!
ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,
अभी काफी कर्ज चुकाना है,
अल्लाह को करना है राजी,
और गुनाहों को मिटाना है।
ख्वाबों को लिखना है और
रब को मनाना है।
रमजान 2022 मुबारक
जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना
रमजान मुबारक
रमजान में हो जाएं सबकी मुराद पूरी,
मिले सबको ढेरों खुशियां,
और ना रहे कोई तमन्ना अधूरी
रमजान मुबारक!
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना
जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना!
कुछ इस कदर पाक हो रिश्ता तेरे मेरे दरम्यां
जैसे तक़रीब-ए-ईद और माह-ए-रमजान का
रमजान मुबारक!
खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
आप सभी को रमजान मुबारक!
चांद की पहली दस्तक पे चांद मुबारक कहते हैं हम
सबसे पहले आपको रमजान मुबारक कहते हैं हम
रमजान मुबारक!
रमजान का पाक महीना आया है
साथ अपने रहमत और बरक़त लाया है
रमजान मुबारक।