Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Rashifal 2022: आज बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, इन राशिवालों को हो सकता है खतरा

Rashifal 2022: आज बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, इन राशिवालों को हो सकता है खतरा

Horoscope Rashifal 17 June 2022 : आज 17 जून है दिन शुक्रवार है  जहां 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। 

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परि‍वार में कोई धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन में भी परेशानियां आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।  नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में सतर्क रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान को कष्ट होगा।

Exit mobile version