Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मध्य प्रदेश के नीमच में 2 समुदाय के बीच हुए दंगे, हनुमानजी की मूर्ती स्थापित करने का मामला

मध्य प्रदेश के नीमच में 2 समुदाय के बीच हुए दंगे, हनुमानजी की मूर्ती स्थापित करने का मामला

मध्य प्रदेश के नीमच के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर दरगाह है। बताया जाता है कि ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग लगा दी।

मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया था। इसी बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। SP सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भांजीं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारो को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विवाद के बाद बड़ी भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

5 थानों का पुलिस बल मौजूद


SP ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।

इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सियासत में गरमा-गर्मी का माहौल

मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने सीधा बीजेपी पर वार कर दिया और ट्वीट करके टिप्पड़िया देने लगे और वहीँ भाजपा के नेता रामेश्वर शर्मा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने दिग्विजय सिंह को उल्टा ट्वीट करके घेरे में ले लिया.

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1526397169615269888

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version