Shaniwar Ke Upay : Navratri में शनिवार को करें ये सरल उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और शनि दोष से छुटकारा!

Shaniwar Ke Upay :  नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है, और इस समय माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

Shaniwar Ke Upay :  नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है, और इस समय माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। ऐसा कहते हैं, कि यह दिन वैभव और सौंदर्य से जुड़ा होता है। यदि आप शनिवार को कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और धन उन्नति का लाभ मिल सकता है। बता दें, कि शनिवार का दिन शनि देव का होता है और इस दिन अगर नवरात्रि आती है, तो कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ऐसा भी कहते हैं कि इन सरल उपाय को उपाय को करने से शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है.  तो आइए जानते हैं, कैसे शनि और मां दुर्गा को प्रसन्न करें क्या हैं सरल और प्रभावी उपाय जो करेंगे नवरात्रि के दौरान आपकी इच्छाएं पूरी …

काले तिल और सरसों का तेल

शनिवार के दिन एक कटोरी में काले तिल और सरसों का तेल रखें और शनि देव को अर्पित करें। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

काले कंबल का दान

किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले कंबल का दान करें। यह उपाय शनि के प्रभाव को कम करने और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

शनिवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ

Navratri के दौरान शनिवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे मां दुर्गा और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Navratri में शनि मंदिर में सरसों का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों का तेल का दीपक जलाएं और उनसे अपनी परेशानियों के समाधान की प्रार्थना करें।

पीपल के वृक्ष की पूजा

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें। इस उपाय से शनि देव और माता रानी की कृपा प्राप्त होती है।

नारियल का दान

नवरात्रि के दौरान शनिवार को मंदिर में नारियल चढ़ाएं और मां दुर्गा से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें। इन उपायों को करने से न केवल शनि देव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि माता रानी भी प्रसन्न होकर आपकी सभी इच्छाएं पूरी कर सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

ये भी पढ़ें : Navratri 2024 : कम मेकअप, ज्यादा ग्लैमर.. यहां जानें Dandiya Night के लिए आसान मेकअप और ड्रेसिंग टिप्स

Exit mobile version