Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के आशीर्वाद से जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन लाभ और मिलेगी तरक्की

शारदीय नवरात्र 2025 इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। शुभ योगों का संयोग बन रहा है। मां दुर्गा की कृपा से मेष, सिंह और धनु राशि वालों को धन,करियर व जीवन में लाभ मिलेगा।

Shardiya Navratri 2025:भारत त्योहारों का देश है, जहां की संस्कृति लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। अलग-अलग ऋतुओं और अवसरों पर कई पर्व मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख पर्व है शारदीय नवरात्रि। शरद ऋतु में पड़ने के कारण इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। यह नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना, शक्ति साधना और उपवास के लिए अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। भक्तजन इस दौरान घटस्थापना करते हैं, मां की चौकी सजाते हैं और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाते हैं।

शुभ योगों का संयोग

इस बार का नवरात्र खास इसलिए है क्योंकि पहले ही दिन ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह योग न केवल आध्यात्मिक रूप से बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन के लिए भी बेहद फलदायी साबित होंगे।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह नवरात्र बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में नई दिशा और व्यापार में तरक्की के योग हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। धन लाभ के साथ-साथ भूमि और वाहन निवेश में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए नवरात्र आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति और संतुलन भी बना रहेगा।

नवरात्र का महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शारदीय नवरात्र 2025 में बनने वाले शुभ योग जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हैं। श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन की बाधाएं दूर होंगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। News1India इसकी पुष्टि नहीं करता।

Exit mobile version