Somwar ke Upay : हर संकट से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को करें ये आसान उपाय, शिवजी की कृपा से दूर होंगी सभी समस्याएं

Somwar ke Upay : इन उपायों को सोमवार के दिन विधिपूर्वक करने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में आने वाली हर बाधा दूर होती है और सुख-समृद्धि मिलती है..

Somwar ke Upay : सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से हर प्रकार की समस्या का समाधान होता है और भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। यहां कुछ विशेष उपाय दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, कि क्या है वह खास उपाय…..

सूर्य उदय के समय शिवलिंग पर जल अर्पित करें

सुबह-सुबह स्नान करके भगवान शिव को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की कई समस्याओं का समाधान होता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो नौकरी या आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इस मंत्र का जाप करें

सोमवार के दिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करने से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलता है। यह मंत्र मन की एकाग्रता को बढ़ाता है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करता है।

सफेद वस्त्र पहनें

भगवान शिव सफेद रंग को विशेष पसंद करते हैं। सोमवार को सफेद वस्त्र पहनकर शिवलिंग की पूजा करने से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे मन में शांति और स्थिरता आती है।

दूध, चावल और सफेद पुष्प का भोग लगाएं

भगवान शिव को दूध, चावल और सफेद पुष्प का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। ये सभी चीजें भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

नंदी बैल को गुड़ खिलाएं

भगवान शिव का वाहन नंदी बैल को मानते हैं, और नंदी बैल को गुड़ खिलाना भी एक विशेष उपाय माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं

सोमवार को शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है। भगवान शिव को बेल पत्र अत्यंत प्रिय होते हैं और यह कार्य करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

रुद्राभिषेक कराएं

जिन लोगों के जीवन में विशेष समस्याएं हैं, वे सोमवार को रुद्राभिषेक करवा सकते हैं। रुद्राभिषेक से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर समस्या का समाधान होता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आर्थिक लाभ, और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। इन उपायों को सोमवार के दिन विधिपूर्वक करने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में आने वाली हर बाधा दूर होती है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

 

Exit mobile version