Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Surya Grahan 2022: साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण

Surya Grahan 2022: साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आज, जानिए सूतक काल और भारत में इसकी टाइमिंग

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा. इस बार दिवाली 24 अक्टूबर सोमवार को प्रदोष काल में मनाई गई है. आमतौर पर गोवर्धन पूजा का पर्व दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है. लेकिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के अगले दिन 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी.

ज्योतिषाचार्य से मिली जानकारी के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) कहते हैं. अमावस्या को सूर्य ग्रहण लगता है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण और भारत में दिखाई देने वाला पहला सूर्य ग्रहण होगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था.

उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है. लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसका अपना विशेष महत्व है. यह ग्रहण जब किसी विशेष अवसर पर या त्योहार के समय लगता है तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. अब 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:29 बजे आइसलैंड में शुरू होगा. जो शाम 6.20 बजे अरब सागर में समाप्त होगी.

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर

भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 4:29 बजे से शुरू होगा और शाम 6.09 बजे खत्म होगा. हिंदू शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे के बाद दिखाई देगा. इसलिए भारत में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे के बाद मान्य होगा. इसी क्रम को ध्यान में रखते हुए गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर

इसी तरह साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार को लगेगा. चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) आमतौर पर तब होता है जब पूर्णिमा पर सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं और चंद्रमा पर अंधेरा छा जाता है. भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1:32 बजे से शुरू होकर शाम 7.27 बजे तक चलेगा.

इसे भी पढ़ें – Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये काम, घर में प्रवेश नहीं करेगी मां लक्ष्मी, प्रसन्न करने के लिए करें उपाय

Exit mobile version