Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा? जानें सूतक काल का समय

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह या आंशिक रूप से एक सीध में होते हैं। 29 मार्च को होने वाला ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

Surya Grahan 2025 timing 29 march in india

Surya Grahan 2025 timing 29 march in india

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दिखाई देगा। दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख पाएंगे। सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह या आंशिक रूप से एक सीध में होते हैं। 29 मार्च को होने वाला ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण 2025?

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, आप इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी एशिया, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और अटलांटिक-आर्कटिक महासागरों में दिखेगा।

सूतक काल भारत में लागू होगा या नहीं?

चूंकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण शाम 4 बजकर17 मिनट पर अपने चरम पर होगा और शाम 6 बजकर13 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण देखते समय सावधानियां

– बिना सुरक्षा के सूर्य ग्रहण न देखें।

– केवल सुरक्षित सोलर व्यूइंग ग्लासेस या फिल्टर का इस्तेमाल करें।

– आम धूप के चश्मे ग्रहण देखने के लिए सुरक्षित नहीं होते।

– NASA के अनुसार, सोलर व्यूइंग ग्लासेस ISO 12312-2 मानकों के अनुरूप होने चाहिए।

Exit mobile version