Site icon News1India

22 अप्रैल से खुलेंगे बद्रीनाथ– केदारनाथ मंदिर के कपाट,जानिये बुकिंग से जुडी सारी जानकारी
इस तारीख से होगा रजिस्ट्रेशन

इस साल देवभूमी उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा की शुरूआत 22 अप्रैल से होने जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि केदारनाथ मंदिर 25 अप्रैल, 2023 को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर के कपाट सुबह के 6:30 बजे खुलेगा धार्मिक परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन चारों पवित्र धाम गंगोत्री व यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। सनातन धर्म में मान्यता है कि जब कोई व्यक्ति चार धाम यात्रा करता है तो उसको पुण्य प्राप्त होता है। आपको बतादे कि चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभाग समय से अपना होमवर्क कर लें अर्थात सभी तैयार रहें। सतपाल महाराज बोले सभी भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग नेशनल हाइवे और बीआरओ को निर्देश भी दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी सड़कों को समय से दुरूस्त कर लें, इस बार चारधाम यात्रा पर यात्रियों के लिए 4 तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा का तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। इसके बाद जारी बयान में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभान का पोर्टल सुबह सात बजे खुला रहेगा। श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या वॉट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

Exit mobile version