Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sakat Chauth 2023: सकट चौथ के दिन बन रहा ये शुभ योग, इस पूजा विधि से करें भगवान गणेश को प्रसन्न, जानें कब है सकट चौथ? - news 1 india

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ के दिन बन रहा ये शुभ योग, इस पूजा विधि से करें भगवान गणेश को प्रसन्न, जानें कब है सकट चौथ?

माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्ठी चतुर्थी कहा जाता है। सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। उनकी पूजा कर उनसे सुख-समृद्धि और प्रसन्नता का वरदान लिया जाता है।इस दिन भगवान गणेश की और चन्द्र देव की उपासना करने का विधान है। कहते है इस दिन जो भी श्री गणपति की उपासना करता है उसके जीवन के संकट टल जाते हैं और सभी तरह की सम्बन्धी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

10 जनवरी के दिन मनाई जाएगी सकट चौथ

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए  व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश और चन्द्र देव की उपासना करने का विधान है। जो कोई भी इस दिन श्री गणपति की उपासना करता है उसके जीवन के संकट टल जाते हैं।इस तिथि को तिल चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। माना जाता है कि सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से संतान से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस साल सकट चौथ 10 जनवरी,मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीगणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। 

सकट चौथ पर ये हैं शुभ मुहूर्त और योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 7.15 बजे से 9.01 बजे तक

प्रीति योग: प्रात:काल से सुबह 11.20 बजे तक

आयुष्मान योग: सुबह 11.20 बजे से आरंभ होकर पूरे दिन रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी पर भद्रा भी रहेगी। सुबह 7.15 बजे से दोपहर 12.09 बजे तक भद्रा रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए हालांकि शुभ चौघड़ियों में पूजा-पाठ आदि किए जा सकते हैं। इस बार सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धी योग, प्रीति योग तथा आयुष्मान योग बन रहे हैं। ये तीनों ही अत्यन्त शुभ योग माने गए हैं। यदि इस दिन विधिवत तरीके से गजानन गणपति की पूजा की जाए तो निश्चित रूप से समस्त कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी।

भगवान गणपति की पूजा करने कि विधि

बचता दें कि इस दिन प्रातःकाल स्नान करके गणेश जी की पूजा का संकल्प लें। दिन भर जलधार या फलाहार ग्रहण करें। संध्याकाल में भगवान गणेश की विधिवत उपासना करें. भगवान को तिल के लड्डू, दूर्वा और पीले पुष्प अर्पित करें। चन्द्रमा को निगाह नीची करके अर्घ्य दें। भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें। जैसी कामना हो , उसकी पूर्ति की प्रार्थना करें।

सकट चौथ पर ये उपाय करने से कार्य में मिलेगी सफलता

हर काम में सफलता पाने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को गेंदे का पीला फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही भोग में मोदक अर्पित करें।जीवन में आ रहे हर कष्ट, बाधा को दूर करने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें। मंत्र-  ‘ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा’। सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को जोड़े में दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही दूर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र को बोले। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होंगे।

Exit mobile version