Site icon News1India

Horoscope 1 February 2026: रविवार को किसे मिलेगा लाभ, किसके लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण ? जानिए माघ पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण से जुड़ी सही जानकारी

Tomorrow Horoscope 1 February 2026

Horoscope 1 February 2026: 1 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, तो किसी को धन लाभ के संकेत मिलेंगे। वहीं कुछ राशियों को खर्च, सेहत या रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी।

माघ पूर्णिमा को लेकर फैली चंद्र ग्रहण की अफवाहों पर भी विराम लग चुका है। माघ पूर्णिमा पर कोई चंद्र ग्रहण नहीं है, इसलिए आप बिना चिंता के स्नान, दान और पूजा कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप अपनी समझदारी और बातचीत के तरीके से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम तक कोई रुका काम पूरा हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आमदनी बनी रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 9 | रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं।

वृषभ राशि

जीवनसाथी की तरक्की से मन खुश रहेगा। परिवार में शादी से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली अंक: 6 | रंग: सफेद | उपाय: मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें।

मिथुन राशि

काम और घर दोनों की जिम्मेदारी संभालनी होगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। यात्रा में सावधानी रखें। संतान से जुड़ी खुशी की खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 5 | रंग: हरा | उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि

अचानक धन लाभ से दिन बेहतर रहेगा। परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। शाम दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी।
भाग्यशाली अंक: 2 | रंग: क्रीम | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि

आय और निवेश के लिहाज से दिन शुभ है। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 1 | रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

संतान और शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी लाभ देगी। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।
भाग्यशाली अंक: 7 | रंग: हरा | उपाय: हरी मूंग का दान करें।

तुला राशि

पुराना कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 6 | रंग: गुलाबी | उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। परिवार की ओर से सुखद सरप्राइज मिल सकता है। नया काम शुरू करने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 8 | रंग: मैरून | उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

धनु राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
भाग्यशाली अंक: 3 | रंग: पीला | उपाय: विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं।

मकर राशि

परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी या बिजनेस में बदलाव का मन बनेगा और परिणाम अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली अंक: 10 | रंग: नीला | उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि

रिश्तों में थोड़ी खटास रह सकती है। यात्रा के योग हैं। आमदनी होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 4 | रंग: आसमानी | उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

मीन राशि

दिन सामान्य रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली अंक: 2 | रंग: पीच | उपाय: ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय या निर्णय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Exit mobile version