Site icon News1India

कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, यहां जान लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और नियम

Margashirsha Purnima 2024

Margashirsha Purnima 2024

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 15 दिसंबर रविवार को मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान, दान करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 4:58 बजे शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि 15 दिसंबर को दोपहर 2:31 बजे समाप्त होगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5:14 बजे होगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त 15 दिसंबर को सुबह 5:17 बजे से 6:12 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक रहेगा। ये दोनों ही मुहूर्त स्नान और दान के लिए अच्छे रहेंगे।

ये भी पढ़े: Jammu & Kashmir : आतंकवाद से जुड़ी दो वारदातों में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जाने पूरा मामला

पूर्णिमा के दिन इन नियमों का करें पालन

Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज 1इंडिया  इसकी सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़े:  Sambhal News : संभल में मिले मंदिर पर लगी भक्तों की लाइनें, विधि-विधान से पूजा पाठ करने जुटे लोग

Exit mobile version