Site icon News1India

TULSI: तुलसी के पौधे के पास ना रखें इन चीजों को, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है ये अंजाम

हर कोई व्यक्ति अपने घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाता है। वहीं इस पौधे को लगाने के बाद खास ख्याल रखने की जरूरत है। वहीं लोग इस पौधे की पूजा भी किया करते है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार  घर में तुलसी माता की पूजा करने से सुख और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कई बार लोग जाने अंजाने में तुलसी के पौधे के पास कुछ ऐसी चीजों को रख देते है जिस से सुख समृद्धि छिनती जाती है। घर में अशांती रहती है। लेकिन इस जानकारी को जानकर अगर आप भी ऐसी भूल कर रहे है  तो इसे करने से रुक सकते है।

पौधों के पास कुछ चीजें रखने से बचे शास्त्रों में भी इस बात का वर्णन किया गया है। अगर आपने घर में तुलसी जी का पौधा लगा रखा है तो ध्यान करें कभी भी इस पौधे के आस-पास कूड़ेदान, झाड़ू, चप्प जूते या फिर कांटे इन सभी को भूल से भी इस पौधे के समीप ना रखे

कहा जाता है कि कूड़ेदान को तुलसी के पौधे के पास रखने से तुलसी माता नाराज हो जाती है। जिसके कारणवर्ष घर में सुख शांती चली जाती है। वहीं पौधे के पास झाड़ू रख देने से भी तुलसी माता नाराज हो जाती है नतीजा घर से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसी तरह चप्पल जूते का पौधे के पास रखे होने से भी माता नाराज होती है। जिसके कारण घर में धीरे-धीरे दरिद्रता का वास होने लगता है। अगर आप भी ऐसी भूल कर रहें है तो सावधान हो जाइए वहीं तुलसी के  पौधे के पास कांटे का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा का वास होना शुरू हो जाता है। जिसके कारण जीवनशैली में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version