Vaastu Tips : कछुआ और Laughing Buddha दूर करते हैं Vaastu Dosh? जानिए घर में रखें या नहीं..

Vastu shastra : वास्तु के नाम पर पिछले कुछ समय से भ्रम तेजी से फैल रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि घर में कछुआ रखने से बरकत होती है...

Vastu shastra : वास्तु के नाम पर पिछले कुछ समय से भ्रम तेजी से फैल रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि घर में कछुआ रखने से बरकत होती है, तो कुछ लोग बांस का पौधा लाते हैं। बाजार में फिश एक्वेरियम, लाफिंग बुद्धा जैसी कई चीजें वास्तु के नाम पर बेची जा रही हैं।

कई बार लोग इन्हें घर लेकर आते हैं और कुछ समय बाद कहते हैं कि कोई फायदा नहीं हुआ। इससे लोग मानने लगते हैं कि वास्तु एक झूठ है। लेकिन असल में, वास्तु बहुत कुछ है, पर गलत जानकारी से लोगों का वास्तु पर भरोसा या तो अंधविश्वास बन जाता है या फिर खत्म हो जाता है।  एक्सपर्ट ने बताया कि इन वस्तुओं से वास्तु दोष दूर नहीं होता। आइए जानते हैं सच्चाई।

कछुआ (Tortoise)

बाजार में क्रिस्टल, पीतल, तांबा या अन्य धातु का कछुआ वास्तु के नाम पर बेचा जाता है, जो गलत है। वास्तु में कछुआ धीमी गति का प्रतीक होता है। इसे गलत दिशा में रखने से आपके मौके और अवसर धीमे हो सकते हैं। जैसे अगर कछुआ उत्तर दिशा में रखा जाए तो यह आपके अवसरों को कम कर सकता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से यह धन के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।

अगर आप कछुआ रखना ही चाहते हैं, तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें, क्योंकि यह दिशा स्थिरता का प्रतीक है और यहां रखने से आपके रिश्तों में स्थिरता आ सकती है। लेकिन विशेषज्ञ इसे रखने की सलाह नहीं देते।

बांस का पौधा (Bamboo Plant)

अक्सर लोग बांस का पौधा उपहार में देते हैं और इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसे पौधे जो सही तरीके से नहीं बढ़ते, उन्हें रखना हानिकारक हो सकता है। अगर आप बांस का पौधा रखना चाहते हैं, तो इसे सही दिशा में रखें, ताकि यह किसी प्रकार की समस्या न पैदा करे।

हंसता हुआ बुद्धा (Laughing Buddha)

हंसता हुआ बुद्धा या मेंढक को धन समृद्धि लाने वाला माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार असली धन के देवता यक्ष कुबेर हैं। अगर आप धन समृद्धि चाहते हैं तो कुबेर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें। हंसता हुआ बुद्धा रखने से उतना फायदा नहीं होता, पर अगर रखना ही है तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।

मछली का एक्वेरियम (Fish Aquarium)

कुछ लोग मानते हैं कि मछली का एक्वेरियम घर में रखने से शांति मिलती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, मछली एक जीव है और उसे एक छोटे स्थान में कैद करना आपके जीवन में समस्याएं ला सकता है। अगर आप एक्वेरियम रखना चाहते हैं, तो इसे पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इससे कुछ हद तक आपकी चिंताएं कम हो सकती हैं। लेकिन इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से बचें।

पिरामिड (Pyramid)

पिरामिड वास्तु की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली वस्तुओं में से एक है, लेकिन इसकी सच्चाई भी जानना जरूरी है। पिरामिड का उपयोग तभी करें जब किसी विशेषज्ञ ने इसकी सलाह दी हो और आपके घर का मूल वास्तु सही हो। बिना विशेषज्ञ की सलाह के पिरामिड रखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Mobile की लत से परेशान? पाना चाहते हो छुटकारा.. तो बस करें ये चमत्कारी उपाय, तुरंत दिखेगा बदलाव!

Exit mobile version