Site icon News1India

Vastu Shastra: आपके घर के मुख्य द्वार से प्रभावित होता है आपका भाग्य ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Shastra: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, तरक्की और दौलत बनी रहे। लेकिन बहुत बार हम ये बात भूल जाते हैं कि इसकी शुरुआत घर के मुख्य दरवाजे से होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मेन गेट साफ, सही दिशा में और अच्छे तरीके से सजाया
गया हो, तो पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है और नेगेटिव चीजें दूर रहती हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान और असरदार वास्तु टिप्स जो आपके घर के दरवाजे को बना सकते हैं बरकत का रास्ता।

दरवाजा हो हमेशा साफ और सुंदर

मुख्य दरवाजे के पास कभी भी जूते-चप्पल फैले ना हों। वहां गंदगी, कचरा या किसी पेड़ की छाया भी नहीं पड़नी चाहिए। खासतौर पर शाम को दरवाजे के आसपास अंधेरा नहीं होना चाहिए। एक अच्छी सी रोशनी वहां जरूर रखें, ताकि पॉजिटिव ऊर्जा अंदर आ सके।

हर सुबह दरवाजे पर छिड़कें पवित्र जल

सुबह जल्दी उठकर एक लोटे में पानी लें, उसमें थोड़ा सा गंगाजल या हल्दी मिलाएं और इसे दरवाजे के बाहर छिड़क दें। यह उपाय सुबह 6 से 7 बजे के बीच करना शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पैसों की तंगी दूर रहती है।

बनाएं शुभ स्वास्तिक

मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। यह शुभ संकेत होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है। साथ ही, दरवाजे के आसपास सफाई और सजावट का भी ध्यान रखें।

लगाएं पुराने घोड़े की नाल

शुक्रवार को किसी पुराने घोड़े की नाल लाकर रातभर सरसों के तेल में भिगो दें। फिर शनिवार को इसे दरवाजे के ऊपर लगा दें। यह उपाय शनि से जुड़ी परेशानियों को कम करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है।

लगाएं विंड चाइम

ऐसी विंड चाइम चुनें जो हवा लगने पर मधुर आवाज करे। यह घर में अच्छी ऊर्जा लाती है। ध्यान रखें कि दरवाजे पर कोई टूटा हुआ ताला या दरार ना हो, वरना ये नेगेटिव असर डाल सकता है।

रखें पानी वाला बर्तन या पौधा

मुख्य द्वार के पास एक कांच का बर्तन रखें जिसमें पानी हो, या हरा-भरा पौधा लगा हो। इससे घर में तरोताजा ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।

ये भी पढ़ें-Health Tips: अच्छी नींद के लिए रात में इन खानों से करें परहेज़, ब्रेन स्पेशलिस्ट ने भी बताई ये बात

दरवाजे का रंग रखें शुभ

पीला, सफेद या हल्का भूरा रंग दरवाजे के लिए शुभ माना जाता है। ये रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। काले रंग के दरवाजे से बचें क्योंकि यह नकारात्मकता बढ़ा सकता है।

Exit mobile version