Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एक महीनें में विराट-अनुष्का की दूसरी धार्मिक यात्रा, PM मोदी के गुरु के आश्रम

एक महीनें में विराट-अनुष्का की दूसरी धार्मिक यात्रा, PM मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचकर की पूजा, कल धार्मिक अनुष्ठान में ले सकते हैं हिस्सा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक यात्रा पर हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मिले ब्रेक के बीच कोहली और अनुष्का ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम भी पहुंचे। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और ध्यान भी लगाया। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना है।

रात आश्रम में रूकेंगे विराट और अनुष्का

इसके बाद उन्होंने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज का भी आशीर्वाद लिया। आज रात वह आश्रम में ही रहेंगे। दोनों ने अपनी बेटी के साथ आश्रम की रसोई में बना भोजन रोटी, सब्जी, खिचड़ी और कढ़ी ही ग्रहण किया। उम्मीद है कि वह आश्रम में नियमित होने वाली योग क्लास में भी शामिल हो सकते हैं।

तीन सालों तक एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा सकने के बाद कोहली ने इस साल की बेहतरीन शुरुआत की। वह दो शतक लगा चुके हैं। अब कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है।

एक महीनें में दूसरी धार्मिक यात्रा

वहीं विराट ने इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का व बेटी वामिका के साथ वृंदावन का भी दौरा किया था। जहां तीनों ने श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया।

Exit mobile version