Site icon News1India

Vivah Panchami 2024 : घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि ? तो आज इस मुहूर्त में करें राम-सीता की ऐसे पूजा

Vivah Panchami 2024 : आज विवाह पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, खासकर नेपाल के जनकपुर और भारत के अयोध्या में। यहां, माता सीता और भगवान राम के विवाह की वर्षगांठ को बड़े धूमधाम से मनाने की परंपरा है। कई दिनों पहले से ही इस दिन के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं। जनकपुर में आज भी विधिपूर्वक माता जानकी और राम जी का विवाह संपन्न किया जाता है, जैसे एक बेटी के विवाह की सभी रस्में पूरी की जाती हैं। इसके बाद विवाह पंचमी के दिन, श्रीराम और माता सीता का विवाह धूमधाम से होता है। खास बात यह है कि इस दिन अयोध्या से श्रीराम की बारात जनकपुर जाती है। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, तो वहीं माता सीता की जन्मभूमि मिथिला नगरी जनकपुर है।

जानें शुभ मुहूर्त

विवाह पंचमी का पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, और यही वह पवित्र दिन है जब भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस वर्ष, पंचमी तिथि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इस दौरान राम-जानकी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Vivah Panchami का महत्व

Vivah Panchami के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को आदर्श पति-पत्नी के रूप में माना जाता है। विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता की पूजा से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

Exit mobile version