Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
23 August 2022:किन राशियों का भाग्य देगा साथ, किन्हें रहना होगा सावधान

23 August 2022: किन राशियों का भाग्य देगा साथ, किन्हें रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

आज भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की एकादशी के साथ-साथ द्वादशी तिथि है। आज का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।

मेष राशि

आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यालय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, पद प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से समय अच्छा है। टैक्स से जुड़े काम मैं सावधानी बरतें।

वृषभ राशि

आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से जिस मौके का आपको इंतजार था वह मौका आज आपको मिलेंगा।सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा पहुंचेगा। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि

आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक बोझ रहेगा जिससे काम समय पर पूर्ण करने की चुनौती रहेंगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। बेफजूल किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से सबका मन जीत लेंगे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है कोई नया मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा। जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी। व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी ।

Exit mobile version