RISHABH PANT IPL EARNING: 8 सीजन में IPL से इतने करोड़ की कमाई कर चुके हैं RISHABH PANT, आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेटरों की IPL की सैलैरी वाकई में चौकाने वाली होती है, कोई IPL से 100 करोड़ कमा चुका है तो 150 करोड़। इसी लिस्ट में आज हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और IPL में दिल्ली केपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अब तक IPL से ही कितने रूपए कमाए हैं।

भारतीय क्रिकेटरों की IPL की सैलैरी वाकई में चौकाने वाली होती है, कोई IPL से 100 करोड़ कमा चुका है तो 150 करोड़। इसी लिस्ट में आज हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और IPL में दिल्ली केपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने अब तक IPL से ही कितने रूपए कमाए हैं।

ऋषभ पंत 2016 में पहली बार IPL में नजर आए, तब से अब तक वे सिर्फ एक ही टीम दिल्ली केपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पहले टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। दिसंबर 2018 में टीम का नाम दिल्ली डेयरविल्स से दिल्ली केपिटल्स हो गया। 2016 में दिल्ली ने पंत को 1.9 करोड़ रूपए में खरीदा। यही सैलेरी पंत को 2017 में भी मिली। 2018 में ऋषभ की सैलेरी बढ़कर सीधा 8 करोड़ हो गई जो 2020 तक सेम रही। इसके बाद 2021 में पंत की किस्मत चमक गई, दिल्ली ने पंत को कप्तान भी बनाया और सैलेरी भी 8 से सीधा 15 करोड़ कर दी। फिर 2022 में दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रूपए में रिटेन किया जो अभी तक सेम ही है। एक्सीडेंट के कारण वे IPL 2023 खेल नहीं रहे हैं लेकिन टीम उन्हें पैसे पूरे दे रही है।

कुल मिलाकर IPL के 8 सीजन में ऋषभ पंत ने 74 करोड़ 80 लाख रूपए की कमाई सिर्फ IPL सैलेरी से की है।

कैसा रहा ऋषभ का प्रदर्शन –

पंत ने IPL में अब तक 98 मैच खेले हैं जिनकी 97 पारियों में उन्होने 34.61 के औसत और 147.97 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2838 रन बनाए हैं। IPL में पंत के नाम 15 अर्धशतक और 1 शतक दर्ज है। IPL में रिषभ पंत का सर्वाधिक स्कोर 128 नाबाद का है।

पिछले साल एक्सीडेंट के चलते टीम से बाहर हैं ऋषभ –

दिसंबर 2022 को ऋषभ दिल्ली से रूड़की जा रहे थे, सुबह के वक्त ही उनकी कार डिवायडर पर चढ़ गई और पंत का भयानक ऐक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद से अब तक उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है लेकिन मैदान पर मैच खेलने के लिए फिट होने में अभी भी उन्हें कुछ वक्त लगेगा।

बैसाखी का सहारा छोड़ चुके हैं पंत –

हाल ही में ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे बैसाखी को फेंककर अपने पैरों पर चलते नजर आए थे। पंत के इस प्रोग्रेस को देखकर बड़े बड़े दिग्गजों ने उनके जल्द से जल्द मैदान पर लौटने की भी कामना की थी।

Exit mobile version