Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

BBC documentary controversy: “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को लेकर मचा बवाल, डॉक्यूमेंट्री से ऋषि सुनक ने झाड़ा पल्ला, जानें क्या बोले?

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 20, 2023
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, मनोरंजन, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM नरेंद्र मोदी पर हाल ही में ब्रिटिश मीडिया बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। BBC ने ये डॉक्यूमेंट्री PM मोदी के राजनीतिक सफर पर बनाई है। जिसका नाम है India: The Modi Question, जो अब विवादों में घिर गई है। इसे लेकर कुछ लोग अब प्रोपेगेंडा भी फैलने में लगे है। लेकिन जिस देश की कंपनी ने इस फिल्म को बनाया है वहां के पीएम इससे इत्तेफाक नहीं रखते है ।

‘द मोदी क्वेश्न’ भारत सरकार ने देश के खिलाफ प्रोपोगेंडा बताया

वही आपको बता दें कि द मोदी क्वेश्न, में गुजरात दंगो को दिखाया गया है। भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को PM Modi और देश के खिलाफ प्रोपोगेंडा बताया है। केंद्र सरकार ने इस पर एक्शन लेते हुए इसे बुधवार को यूट्यूब से हटा दिया था। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा हम नहीं जानते की डॉक्यूमेंट्री के पीछे क्या है, लेकिन यह निष्पक्ष नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है की ये पूर्वग्रह से ग्रसित है। वहीं दो एपिसोड वाली इस डॉक्यूमेंट्री पर भारतीयों ने गहरी आपत्ति जताई है। जिस तरह से इसमें चरित्रों को दिखाया गया है खुद ब्रिटिश पीएम सुनक ने इसे मानने से इंकार कर दिया है। वो भी भरी ब्रिटिश संसद के अंदर।। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आगे कहा कि यह एक झूठे नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार का एक हिस्सा है।

RELATED POSTS

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर फिर मचा बवाल, जेएनयू, जामिया के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में हाहाकार, कई छात्र लिए हिरासत में

January 27, 2023

JNU में बत्ती गुल, इंटरनेट बंद, पत्थरबाजी…, BBC की डॉक्‍यूमेंट्री पर मचा बवाल, छात्रों ने निकाला मार्च

January 25, 2023

ऋषि सुनक ने विवादों से झाड़ा पल्ला

दरअसल, ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल के सांसद इमरान हुसैन ने BBC की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाए, लेकिन ऋषि सुनक ने इमरान हुसैन को करारा जवाब दिया। सुनक ने कहा कि वो पीएम मोदी के बारे में जारी इस तरह की किसी भी रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। ऋषि सुनक ने कहा- ‘यूके सरकार पहले भी इस बारे में अपना पक्षा साफ कर चुकी है। इसमें कोई बदलाव नहीं है, लेकिन जिस तरह से इसमें चरित्रों को दिखा गया है। उससे मैं जरा सा भी इत्तेफाक नहीं रखता हूं’।

बता दें कि ऐसा कोई पहला मौका नहीं है, जब विदेशी मीडिया ने भारत और भारत के पीएम के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई हो। इसका फायदा भारत विरोधी ताकतें उठाने की कोशिश करती हैं। लेकिन जिस तरह से ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने पीएम मोदी पर सवाल उठाने वालों को आइना दिखाया है, उससे प्रोपगैंडा ब्रिगेड की पोल खुल गयी है।

Tags: BBC documentary on 2002 Gujarat riotsbbc documentary on pm modibritain News in Hindiindia the modi questionindia the modi question bbc documentaryrishi sunak on bbc documentaryrishi sunak on pm modi bbc documentaryRishi Sunak PM Modi News
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर फिर मचा बवाल, जेएनयू, जामिया के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में हाहाकार, कई छात्र लिए हिरासत में

by Juhi Tomer
January 27, 2023

BBC Documentary Screening Row: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि इससे...

JNU में बत्ती गुल, इंटरनेट बंद, पत्थरबाजी…, BBC की डॉक्‍यूमेंट्री पर मचा बवाल, छात्रों ने निकाला मार्च

by Juhi Tomer
January 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे...

Next Post

Ghaziabad: 160 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली Rapid Rail, पूरा किया 17 किमी का सफर, दुहाई से साहिबाबाद तक हुआ हाईस्पीड ट्रायल

आगरा में बंदरों के उत्पात से परेशान रेलवे और यात्री, बंदरो का आतंक खत्म करने के लिए रेलवे को आई लंगूरों की याद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version