Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ते जलस्तर का कहर! कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Gulshan by Gulshan
August 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Azamgarh News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Azamgarh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। नदी का बहाव लगातार तेज होता जा रहा है, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। हालात को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां समय रहते शुरू कर दी हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन एहतियातन सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED POSTS

Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

April 1, 2025
Azamgarh News

Azamgarh: 49 साल बाद महिला का परिवार से हुआ मिलन, पुलिस ने पेश की मिसाल

December 25, 2024

ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर डीएम ने लिया जायजा

डीएम ने महुला गढ़वल तटबंध के पास स्थित बदरहुआ नाला और चक्की हाजीपुर गांव का दौरा कर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में हर वर्ष घाघरा नदी की कटान से कई गांव प्रभावित होते हैं। बाढ़ आने पर हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ता है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसी को देखते हुए पहले ही कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं, जिसमें सफाई, स्वच्छता, और राहत सेवाओं की मुकम्मल तैयारी करने को कहा गया है।

राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए, गांवों में जरूरी दवाओं का वितरण हो और पशुओं का भी समय पर टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Delhi समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें…

प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए क्या की हैं तैयारियां?

प्रशासन का दावा है कि बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं।

  • 10 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं

  • 14 राहत शिविर बनाए गए हैं

  • 17 सुरक्षा समितियां गठित की गई हैं

  • 324 नावों को तैयार रहने का निर्देश जारी किया गया है

सगड़ी तहसील में घाघरा नदी का खतरे का निशान 71.68 मीटर है। यदि जलस्तर इससे ऊपर जाता है, तो कई गांवों में बाढ़ घुसने की आशंका और भी अधिक बढ़ जाएगी। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tags: Azamgarh News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

by Akhand Pratap Singh
April 1, 2025

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध...

Azamgarh News

Azamgarh: 49 साल बाद महिला का परिवार से हुआ मिलन, पुलिस ने पेश की मिसाल

by Akhand Pratap Singh
December 25, 2024

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने इंसानियत और कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए 49 साल पुराने गुमशुदगी के मामले को...

CM Mohan in UP

Loksabha 2024: एमपी CM मोहन यादव पहुंचे आजमगढ़, कहा- यूपी पूरे देश को लीड कर रहा है…

by Akhand Pratap Singh
February 13, 2024

Loksabha 2024: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव  CM Mohan Yadav लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान संभालने...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा टिकट फाइनल कर रही सपा, इन नेताओं पर जता सकती है भरोसा

by Juhi Tomer
June 19, 2023

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी अपना सिक्का जमाने की तैयारी में जुटी हुई है। जैसे- जैसे चुनाव का...

UP Electricity Strike: फिर रोशन होगा हर घर, जगमगाएंगे बाज़ार, खत्म हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल

by Juhi Tomer
March 19, 2023

उत्तर प्रदेश में पिछले 65 घंटों से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। अब उम्मीद जताई...

Next Post
suraana village in ghaziabad does not celebrate raksha bandhan due to history

Ghaziabad news: कहां रक्षाबंधन नहीं, मनाते हैं शोक, क्या है इसका सम्बन्ध 12वीं सदी की ऐतिहासिक घटना से

UP Cabinet

UP बनेगा देश का नॉन-लेदर फुटवियर हब, योगी सरकार की नई नीति से 22 लाख रोजगार का रास्ता साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version