Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Russia-Ukraine War: सरकार ने खारकीव में फंसे भारतीयों से कहा- तख्ती पर लिखें ये शब्द’, भोजन बचाएं, बर्फ पिघालकर पानी बनाएं

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 4, 2022
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का नौवां दिन है और ये लड़ाई अब दिन पर दिन तेज होती जा रही है. अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र युक्रेन के खारकीव शहर में फंसे हैं. ऐसे में रक्षा मंत्रालय ने खारकीव में फंसे भारतीयों के लिए परामर्श की एक सूची जारी की है, क्योंकि वहां हालात बेहद बिगड़े हुए हैं और कभी भी वहां और ज्यादा मुश्किलें पैदा हो सकती है.

फटाफट जानिए रक्षा मंत्रालय ने भारतीयों से क्या-क्या करने को कहा है?

RELATED POSTS

Russia-Ukraine war

क्या भारत खत्म कर पाऐगा रूस-यूक्रेन की जंग? जानें- क्या NSA अजीत डोभाल करेंगे समाधान?

September 8, 2024
MOSCOW

MOSCOW:मॉस्को पर सदियों का सबसे बड़ा हमला, रात भर चला मौत का नंगा नाच

March 23, 2024
  • भारतीयों के प्रत्येक समूह या दस्ते को लहराने के लिए एक सफेद झंडा या सफेद कपड़ा रखना चाहिए.
  • भोजन और पानी बचाएं और उसे साझा करें, शरीर में पानी की मात्रा बनाएं रखें, भरपेट भोजन करने से बचें और राशन बचाने के लिए कम खाएं.
  • हवाई हमले, तोपों से गोलाबारी, छोटे हथियारों से गोलीबारी, ग्रेनेड विस्फोट जैसी कुछ संभावित खतरनाक या मुश्किल स्थिति हैं, जिनके खारकीव में पेश आने की आशंका है.
  • खारकीव में फंसे भारतीय चौबीसों घंटे अपने पास आवश्यक वस्तुओं की एक छोटी किट रखें.
  • आपात स्थिति उपयोग किट में पासपोर्ट, पहचान पत्र, जरूरी दवा, जीवन रक्षक दवा, टॉर्च, दियासलाई, लाइटर, मोमबत्ती, नकदी, पावर बैंक, पानी, प्राथमिक उपचार किट, दस्ताने, गर्म जैकेट आदि चीजें होनी चाहिए.
  • अगर आप खुद को खुले स्थान या मैदान में पाएं तो बर्फ पिघालकर पानी बनाएं.
  • भारतीय खुद को छोटे समूहों या 10 भारतीय छात्रों के दस्ते में रखें. साथ ही, हर 10 लोगों के समूह में एक समन्वयक और एक उप समन्वयक रखें.
  • मानसिक रूप से मजबूत रहें और दहशत में नहीं आएं.
  • एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएं. विवरण, नाम, पता, मोबाइल नंबर और भारत में अपने संपर्क को संकलित करें.
  • व्हाट्सऐप पर अपनी भोगौलिक स्थिति को दूतावास या नई दिल्ली में स्थित नियंत्रण कक्ष से शेयर करें और हर आठ घंटे पर सूचना अद्यतन करें.
  • खारकीव में फंसे भारतीय मोबाइल फोन से अनावश्यक ऐप हटा दें और बैटरी बचाने के लिए फोन पर बात कम करें और उसकी ध्वनि कम रखें.
  • भारतीयों को निर्धारित क्षेत्र में, बेसमेंट या बंकर में रहना चाहिए.
  • रूसी भाषा में दो या तीन वाक्य बोलना सीखें (उदाहरण के तौर पर: हम छात्र हैं, हम लड़ाके नहीं हैं, कृपया हमे नुकसान नहीं पहुंचाइए, हम भारत से हैं).’’
  • संक्षिप्त नोटिस पर दूसरी जगह जाने के लिए तैयार रहें.
  • सैन्य वाहनों या सैनिकों के साथ या जांच चौकी पर या मिलीशिया के साथ तस्वीरें या सेल्फी नहीं लें.

बता दें कि रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी देशों से होकर 26 फरवरी से भारत अपने नागरिकों को निकाल रहा है. हालांकि, भारतीयों का एक वर्ग-विशेषकर छात्र-खारकीव में फंसे हुए हैं, जो रूसी सीमा के नजदीक पूर्वी यूक्रेन में है।

Tags: 2022 Russian invasion of UkraineRussia Ukraine war news live updatesRussia-Ukraine crisisRussia-Ukraine War
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Russia-Ukraine war

क्या भारत खत्म कर पाऐगा रूस-यूक्रेन की जंग? जानें- क्या NSA अजीत डोभाल करेंगे समाधान?

by Mayank Yadav
September 8, 2024

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन के बीच तनाव लगातार जारी है इसी जंग को खत्म करने के लिए भारत लगातार कोशिश कर...

MOSCOW

MOSCOW:मॉस्को पर सदियों का सबसे बड़ा हमला, रात भर चला मौत का नंगा नाच

by Mayank Yadav
March 23, 2024

रूस (Russia) के ब्रांस्क क्षेत्र में "कार पीछा" के बाद पुलिस ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है - जिनमें...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से चल रहे युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया ये बड़ा बयान

by Juhi Tomer
December 23, 2022

मास्को। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब सबसे बड़ी खबर आ रही है। इंटरनेशनल मीडिया...

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

by Abhinav Shukla
October 14, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे दी है। रूस ने...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूस का मिसाइल हमला, भारी तबाही के साथ सैकड़ों की गई जान

by Abhinav Shukla
October 10, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा...

Next Post

बिहार के भागलपुर में बम धमाके में 8 की मौत, दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल

Ukraine-Russia जंग के बीच पीएम मोदी की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version