Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दुपट्टा ओढ़े खाटू श्याम मंदिर पहुंची रशियन गर्ल, वीडियो में हिंदी बोलते देख हो जाएंगे हैरान

राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए एक रशियन लड़की आई। उसने इस मौके का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह हिंदी में बात करती हुई दिखी।

Gulshan by Gulshan
February 10, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Russian Girl in Khatu Shyam
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Russian Girl in Khatu Shyam : भारत में हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से ट्रैवलिंग के शौक़ीन होते हैं और लगातार अलग-अलग देशों की यात्रा करते रहते हैं। ये पर्यटक अपनी यात्रा के अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। लेकिन जो अनुभव अब तक सामने आए हैं, उससे यह साफ होता है कि भारत एक ऐसा देश है जो दुनिया भर में सबसे अलग है। यहां आने वाले पर्यटक भारत की संस्कृति से इतनी प्रभावित हो जाते हैं कि वे इसके रीति-रिवाजों को अपनाने लगते हैं।

हाल ही में एक रशियन लड़की ने अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। वह राजस्थान(Russian Girl in Khatu Shyam) स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आई थी। मंदिर में दर्शन करते हुए उसने भारतीय संस्कृति का पालन किया और सिर पर दुपट्टा डाला। उसने इस अनुभव को एक वीडियो के माध्यम से हिंदी में साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में वह बहुत ही सहजता से हिंदी बोलते हुए भगवान खाटू श्याम के दर्शन का अपना अनुभव साझा करती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

RELATED POSTS

No Content Available

सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

यह वीडियो रूस की रहने वाली कोको नामक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @koko_kkvv से शेयर किया। वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और करीब 1.3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कोको एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अक्सर अपने वीडियो हिंदी में शेयर करती हैं, जिसके लिए भारतीय लोग उनकी सराहना करते हैं। इस वीडियो में कोको बताती हैं कि वह सुबह जल्दी उठकर खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने गई थीं।

यह भी पढ़ें : ODI डेब्यू में इस खिलाड़ी ने मचाई धूम, 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड एक झटके में टूटा

इसके बाद उन्होंने उबर से एक कैब बुक की और कैब ड्राइवर के साथ मंदिर तक पहुंची। वीडियो में यह भी दिखता है कि मंदिर के अंदर जाने से पहले कोको ने सिर पर दुपट्टा डाला और पूरी श्रद्धा से भगवान के दर्शन किए। इस वीडियो ने ना केवल लोगों का ध्यान आकर्षित किया बल्कि यह साबित किया कि भारत की संस्कृति और परंपराओं का प्रभाव विदेशियों पर भी बहुत गहरा होता है।

Tags: Russian Girl in Khatu Shyam
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Exercise Benefits:बिना किसी दवा के ही हो जाएगा BP कंट्रोल, ये आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज  को ज़रूर आज़माए

Exercise Benefits:बिना किसी दवा के ही हो जाएगा BP कंट्रोल, ये आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ज़रूर आज़माए

Tirupati Laddu adulteration case

CBI की जांच में खुलासा, किसने फर्जीवाड़ा कर लिया था टेंडर, कितने हुए गिरफ्तार, तिरुपति लड्डू का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version