G20 Summit in India: G-20 शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे पुतिन! जानें रूस ने क्या कहा

भारत में अगले साल होने जा रहे G20 समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की काफी संभावना है। वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस साल के G20 समिट से नदारद रहने वाले पुतिन अपने मित्र देश भारत द्वारा सितंबर 2023 में आयोजित किये जा रहे सिखर सम्मलेन में हिस्सा ले सकते हैं। जी 20 स्वेतलाना लुकाश ने शुक्रवार को बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पूरी संभावना है।

वहीं लुकाश ने कहा कि निश्चित रूप से पुतिन G20 शिखर सम्मेलन में जाएंगे। लेकिन यह, किसी भी मामले में, उन्हें तय करना है। उन्होंने आगे कहा कि अब, जब अगला शिखर सम्मेलन एक वर्ष आगे है, तो इसमें वह कुछ विशेष नहीं कह सकते। लेकिन संभावनाएं हैं कि रूसी राष्ट्रपति सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि 1 दिसंबर को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता लेने वाला भारत 2023 में 9-10 सितंबर को यह शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर के आर्थिक रूप से अहम माने जाने वाले 20 देशों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर, भारत अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान देशभर में लगभग 200 कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। वहीं रूसी नेता के प्रतिनिधि ने बताया कि रूस सभी 200 कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस इन समारोह को अपनी एजेंडा और विचार व्यक्त करने के लिए एक महात्वपूर्ण जगह मानता है।

Exit mobile version