GST संग्रह में सहारनपुर ने यूपी में हासिल किया पहला स्थान, विभाग द्वारा वसूला गया सर्वाधिक 36% कर

आपको बता दें कि वाणिज्य कर विभाग इन दिनों तत्परता से काम कर रही है, जिसका नतीजा यह निकला कि फरवरी में जीएसटी संग्रह में जिले ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इस बार लगभग 36 प्रतिशत सर्वाधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं वाणिज्य कर विभाग ग्रेड 1 के एडिशनल कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कर वसूली में जनपद सहारनपुर ने उत्तरप्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष 105 करोड़ राजस्व प्राप्त किया था जो बढ़कर इस साल 143 करोड़ हो गया।

इसी के साथ जिले ने शासन द्वारा तय किए गए लक्ष्य के सापेक्ष में 94.80 प्रतिशत राजस्व हासिल किया है। जबकि पिछले साल के मुकाबले में फरवरी माह में राजस्व प्राप्ति की वृद्धि दर 35.54 फीसदी अधिक है। अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डाले को राजस्व प्राप्ति में भी जिला दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि इस कार्य का श्रेय सभी करदाताओं व वाणिज्यकर विभाग की टीम को जाता है। जिले ने राज्य के सभी 20 जोन में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त किया है।

वहीं उन्होंने बताया कि उनके विभाग द्वारा व्यापारियों के पास जा-जाकर आग्रह किया जा रहा है कि वो सभी अपना सही आय दर्शाएं।

Exit mobile version