Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड में जुड़ा नया नाम..लड़की के साथ क्या था झबरू का रिश्ता?

साक्षी हत्याकांड में अब नए शख्स की एंट्री हुई है। इस केस में अब साहिल, प्रवीण के बाद अब अजय उर्फ झबरू नाम पता चला है। पुलिस साहिल से लगातार पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक, साहिल ने पूछताछ में बताया है कि साक्षी का अजय उर्फ झबरू नाम के दबंग लड़के के साथ संबंध थे। झबरू ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि वो साक्षी से दूर हो जाए। उसका कहना है कि झबरू की वजह से ही साक्षी उससे अलग हुई थी।

केस में जुड़ा नया नाम

दिल्ली पुलिस का कहना है कि साहिल बार-बार अपना बयान बदले जा रहा है। वारदात के एक दिन पहले साक्षी की दोस्त भावना ने खुद साक्षी और झबरू से मुलाकात की थी। तीनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में साहिल को धमकाया था और साक्षी से दूर रहने को कहा था। जिस बात से साहिल इतना चिढ़ गया कि उसने साक्षी की जान ही ले ली।

साहिल ने सोचा कि वो रास्ते से साक्षी को ही क्यों न हटा दें। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो बार-बार अपने बयानों से मुकर रहा है। ये पता नहीं चल पा रहा है कि आरोपी सच बोल रहा है या फिर झूठ। पुलिस साहिल को दो दिन की रिमांड में लेगी और उससे पूछताछ करेगी।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे।

लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल

खबरों की मानें तो दोनों 2-3 साल से लिव-इन में रह रहे थे। साहिल की दोनों बहनें उसे साक्षी से दूर रहने की सलाह दिया करते थे लेकिन वो नहीं मानता था। जब दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो आरोपी ने खुद ही गर्लफेंड़ की जान ले ली।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version