Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : दो पत्नियों के साथ शांति से रहने का हुनर बता रहे हैं, बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘भाई जान’ के पिता

सलीम खान ने दूसरी शादी के बाद भी परिवार को टूटने से बचाए रखा। उन्होंने सलमा और हेलन के बीच आपसी सम्मान बनाए रखा। बच्चों से कहा कि वे हेलन को इज्जत दें। सलमा ने भी बच्चों को पिता के खिलाफ नहीं भड़काया। यह परिवार आज भी मिल जुलकर प्यार से रहता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 16, 2025
in मनोरंजन
Salim Khan's two wives relationship
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Salim Khan Opens Up About His Two Wives :  सलमान खान के पिता सलीम खान हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में बेबाकी से बात करते हैं। जब उन्होंने दूसरी शादी की थी, तो सभी को लगा था कि उनका परिवार टूट जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका परिवार आज भी मिल जुलकर खुशहाल जिंदगी जी रहा है। हाल ही में सलीम खान ने अपनी दोनों पत्नियों, सलमा और हेलन, के आपसी रिश्ते और उनके साथ जीवन को लेकर अपने विचार साझा किए।

दोनों पत्नियों के बीच का रिश्ता

सलीम खान ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया, मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी दो पत्नियां हैं और दोनों आपस में शांति से रहती हैं। दोनों ही बहुत खूबसूरत हैं और उम्र के साथ उनकी खूबसूरती और निखर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दोनों पत्नियां एक दूसरे का सम्मान करती हैं और घर में प्यार भरा माहौल बनाए रखती हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

सलमा को हेलन के बारे में कैसे बताया

सलीम खान ने दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी सलमा को हेलन के साथ अपने रिश्ते के बारे में कैसे बताया। सलीम ने कहा, मैं नहीं चाहता था कि सलमा को हमारे रिश्ते के बारे में मीडिया से पता चले, इसलिए मैंने खुद उन्हें बताया। जाहिर है, शुरुआत में दिक्कतें आईं, लेकिन वो ज्यादा समय तक नहीं रहीं। इसके बाद सबने इसे स्वीकार कर लिया।

बच्चों के लिए सलीम की सलाह

अपने बच्चों के साथ इस मुद्दे पर बात करते हुए सलीम खान ने कहा, मैंने बच्चों से कहा कि मेरी जिंदगी में एक और इंसान है और मैंने उनसे शादी कर ली है। मैं तुमसे उम्मीद नहीं करता कि तुम उन्हें अपनी मां की तरह प्यार करो, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम उन्हें पूरी इज्जत दो।

बच्चों की प्रतिक्रिया

अरबाज खान ने एक बार कहा था, हमारी मां ने कभी हमें पिता के खिलाफ नहीं भड़काया। उनकी अपनी मुश्किलें थीं, लेकिन उन्होंने कभी हमें कुछ नहीं कहा कि हमारे पिता गलत हैं। उन्होंने हमेशा हमें प्यार और समझदारी के साथ बड़ा किया।

शादी और परिवार का सफर

सलीम खान ने 1960 में सलमा से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं सलमान, अरबाज, सोहेल, और अलवीरा। इसके बाद 1980 में उन्होंने हेलन से शादी की और अरपिता को गोद लिया। सलीम का कहना है कि उनके परिवार में हर कोई एक दूसरे का सम्मान करता है, जिससे घर का माहौल हमेशा खुशहाल रहता है।

Tags: Bollywood FamiliesFamily RelationshipSalim Khan's Personal Life
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Saif Ali Khan

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती, हुआ बड़ा खुलासा

Maha kumbh 2025

Maha kumbh 2025 : महाकुंभ में जुटेगी योगी कैबिनेट, बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

CATEGORY

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा

SITE LINKS

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org
  • About us
  • Contact
  • Election Result
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version