Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Sambhal News: ‘चमत्कार’ संभल में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन

51 feet tall statue of Lord Shri Ram in Sambhal : संभल में भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है, ट्रस्ट की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र, फरवरी में होगा उद्घाटन।

Vinod by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद संभल में हिंसा भड़की। जिसके बाद से पुलिस-प्रशासन कल्कि भगवान के शहर की कायाकल्प करने को लेकर अभियान चला रहा है। बावड़ी से लेकर प्राचीन मंदिरों पर पड़े ताले खुलवाए जा रहे हैं तो वहीं चंदौसी में भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी में इस भव्य और विशालकाय प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। राम बाग धाम ट्रस्ट इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगी प्रतिमा

राम बाग धाम के रामलीला मैदान में बनाई जा रही इस प्रतिमा में भगवान राम एक हाथ में धनुष पकड़े होंगे, जबकि दूसरे हाथ से भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं। राम बाग धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार फैंसी ने कहा कि प्रतिमा का निर्माण 31 मई 2023 को शुरू हुआ था और अब यह अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, प्रतिमा लगभग पूरी हो चुकी है, केवल पेंटिंग का काम बाकी है। इसके फरवरी 2025 तक तैयार होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या के बाद संभल में भी रामराज का शंखनाद हो चुका है। जनपद में भी रामराज की स्थापना का मार्ग तेजी से आगे बढ़ रहा है।

RELATED POSTS

CM Yogi

“मौलाना भूल गया कि यूपी में योगी की सरकार है!” बरेली हिंसा पर CM का करारा जवाब

September 27, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025

अपनी तरह की सबसे ऊंची मूर्ति

राम बाग धाम ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार ने मूर्ति की अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम की यह भव्य और दिव्य मूर्ति देश में अपनी तरह की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। उन्होंने कहा, यह मूर्ति अनूठी इसलिए है क्योंकि भगवान राम की निगाह नीचे की ओर है, जो विनम्रता का प्रतीक है। बताया कि इसमें भगवान राम एक हाथ में धनुष पकड़े हुए है और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रहे हैं। मूर्ति के चारों ओर एक अशोक वाटिका है। साथ ही हनुमान और गरुड़ की मूर्तियां भी हैं। बताया, ण्2हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मूर्ति का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है और हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम जल्द ही होगा।

25 लाख रुपये खर्च

राम बाग धाम में रामलीला परिषद के उपाध्यक्ष अमित कुमार अप्पू ने कहा, जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, तो हमने चंदौसी के राम बाग धाम में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि अब तक निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अमित कुमार अप्पू ने बताया कि इस भव्य, दिव्य और नव्य प्रतिमा के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाया गया है, जिससे श्रद्धालु भगवान राम की परिक्रमा कर सकें और उनके प्रति सम्मान प्रकट कर सकें। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, प्रतिमा के बन जाने के बाद चंदौसी की आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Tags: CM Yogisambhal newsStatue of Lord Shri Ram
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

CM Yogi

“मौलाना भूल गया कि यूपी में योगी की सरकार है!” बरेली हिंसा पर CM का करारा जवाब

by Gulshan
September 27, 2025
0

CM Yogi : सीएम योगी ने कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि...

CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

by Mayank Yadav
September 17, 2025
0

CM Yogi Adityanath Nano Serum: लखनऊ में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई जब CM Yogi आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान...

CM Yogi

CM Yogi ने टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों के पक्ष में लिया स्टैंड, जल्द दाखिल होगा सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन

by Mayank Yadav
September 16, 2025
0

CM Yogi TET Exam News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश के शिक्षकों को...

CM Yogi UP

यूपी में 3 लाख नौकरियों का प्लान, CM Yogi ने 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

by Mayank Yadav
September 7, 2025
0

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में परिवहन और रोजगार क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

CM Yogi

CM Yogi का बड़ा ऐलान ‘यूपी में घुमंतू जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड, बसेंगी कॉलोनियां और मिलेंगे मकान’

by Mayank Yadav
August 31, 2025
0

CM Yogi Housing Scheme: विमुक्त जाति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए कई...

Next Post
Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

Mark Zuckerberg: कौन है वो अरबपति जिसने किया सनखनीखेज खुलासा, जीती नहीं बल्कि 2024 का चुनाव हारी है भाजपा

Mark Zuckerberg: कौन है वो अरबपति जिसने किया सनखनीखेज खुलासा, जीती नहीं बल्कि 2024 का चुनाव हारी है भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version